Home टेक न्यूज़ WHO ने बताया AC चलाने का सही तरीका, कमरा रहेगा ठंडा और...

WHO ने बताया AC चलाने का सही तरीका, कमरा रहेगा ठंडा और बिजली बिल हो सकता है 70% तक कम

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

WHO ने गर्मी में एसी और फैन इस्तेमाल करने का ऐसा तरीका बताया है, जिससे कमरा ठंडा रहेगा और बिजली बिल 70% तक कम हो सकता है। इससे कमरा आरामदायक तरीके से ठंडा रहता है, शरीर पर कम असर पड़ता है और बिजली बिल में भी बड़ी बचत हो सकती है।

गर्मी बढ़ते ही घरों में AC का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है। इसके साथ ही बिजली का बिल भी लोगों की सबसे बड़ी चिंता बन जाता है। कई लोग रातभर AC चलाते हैं, जिससे महीने के अंत में भारी-भरकम बिजली बिल आ जाता है। ऐसे में World Health Organization यानी WHO ने AC और Fan को साथ इस्तेमाल करने का एक आसान तरीका बताया है, जिससे कमरे में अच्छी कूलिंग मिल सकती है और बिजली की खपत भी काफी कम हो सकती है।

WHO के मुताबिक अगर लोग सिर्फ AC पर निर्भर रहने के बजाय Fan और AC का सही कॉम्बिनेशन इस्तेमाल करें, तो बिजली बिल में बड़ी बचत की जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक सही तापमान और एयर फ्लो बनाए रखने से बिजली की खपत करीब 70 प्रतिशत तक कम हो सकती है। खास बात यह है कि इससे शरीर को भी ज्यादा आराम मिलता है और लंबे समय तक AC में रहने से होने वाली परेशानियां भी कम हो सकती हैं।

WHO ने बताया नया Cooling Formula

WHO का कहना है कि कमरे को ठंडा रखने के लिए AC का तापमान बहुत कम रखने की जरूरत नहीं होती। अगर AC को 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच चलाया जाए और उसके साथ Ceiling Fan इस्तेमाल किया जाए, तो कमरा आरामदायक तरीके से ठंडा रह सकता है। दरअसल फैन हवा को तेजी से फैलाता है, जिससे शरीर को ज्यादा कूलिंग महसूस होती है। ऐसे में AC को कम तापमान पर चलाने की जरूरत नहीं पड़ती और बिजली की खपत कम हो जाती है।

सिर्फ AC चलाने से क्यों बढ़ता है बिजली बिल

कई लोग AC को 16 या 18 डिग्री पर सेट कर देते हैं ताकि कमरा जल्दी ठंडा हो जाए। लेकिन ऐसा करने से एसी का कंप्रेसर ज्यादा मेहनत करता है और बिजली की खपत तेजी से बढ़ जाती है। AC का तापमान जितना कम होगा, बिजली बिल उतना ज्यादा आएगा। यही वजह है कि WHO लोगों को मॉडरेट टेम्परेचर पर AC इस्तेमाल करने की सलाह दे रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि AC का तापमान हर 1 डिग्री बढ़ाने पर बिजली की खपत 5-6% तक कम हो सकती है। यानी अगर आप AC को 18 की जगह 24 या 26 डिग्री पर चलाते हैं, तो महीने का बिजली बिल काफी कम हो सकता है। अगर इसके साथ फैन भी चलाया जाए, तो कूलिंग बनी रहती है और AC को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। यही वजह है कि WHO ने इसे Energy Efficient Cooling तरीका बताया है।

Fan और AC साथ चलाने से क्या फायदा

कई लोग सोचते हैं कि AC चलाते समय पंखा बंद कर देना चाहिए, लेकिन असल में Fan और AC को साथ इस्तेमाल करने से कूलिंग ज्यादा बेहतर हो जाती है। जब Ceiling Fan चलता है तो वह कमरे में ठंडी हवा को तेजी से हर कोने तक पहुंचाता है। इससे कमरा जल्दी ठंडा महसूस होता है और AC को बहुत कम तापमान पर चलाने की जरूरत नहीं पड़ती। यही वजह है कि बिजली की खपत भी कम होती है। खास बात यह है कि Fan के साथ AC चलाने पर शरीर को ज्यादा नेचुरल कूलिंग महसूस होती है और कमरे में घुटन भी कम होती है। गर्मियों में यह तरीका बिजली बचाने के साथ-साथ आरामदायक माहौल बनाए रखने में काफी मदद करता है।

रात में AC इस्तेमाल करने का सही तरीका

रातभर AC चलाने वाले लोगों को कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। सोते समय AC का तापमान 24-26 डिग्री के बीच रखना बेहतर माना जाता है। इसके साथ फैन को लो स्पीड पर चलाने से कमरे में कूलिंग बराबर बनी रहती है और AC पर ज्यादा लोड नहीं पड़ता। अगर आपके AC में Sleep Mode फीचर है, तो उसका इस्तेमाल जरूर करें। इससे बिजली बिल कम करने में काफी मदद मिल सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN