Home टेक न्यूज़ अगले हफ्ते तहलका मचाने आ रहे Motorola के दो पॉवरफुल 5G फोन्स,...

अगले हफ्ते तहलका मचाने आ रहे Motorola के दो पॉवरफुल 5G फोन्स, मिलेगा दमदार प्रोसेसर और 3 दिन चलेगी बैटरी

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Motorola ने अब कन्फर्म कर दिया है कि वह भारत में 19 मई को Moto G37 और Moto G37 Power लॉन्च करने जा रहा है। फोन में 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, Android 16 और Dimensity 6400 प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। लॉन्च से पहले यहां जानिए फोन की डिटेल्स:

टेक कंपनी Motorola अगले हफ्त दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। मोटोरोला ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि Moto G37 और Moto G37 Power को भारत में 19 मई को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही इन दोनों फोन्स के फीचर्स और डिजाइन को लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई है। खास बात यह है कि Moto G37 Power में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 3 दिन तक चल सकता है।

Motorola के ये दोनों नए 5G स्मार्टफोन बजट और मिड-रेंज यूजर्स को ध्यान में रखकर लाए जा रहे हैं। कंपनी ने Flipkart पर इनके लिए माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जहां फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं। Moto G37 Series में 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर, Android 16 और Dolby Atmos जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

भारत में कब लॉन्च होंगे Moto G37 और G37 Power

Motorola ने पुष्टि की है कि Moto G37 और Moto G37 Power को भारत में 19 मई दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद दोनों स्मार्टफोन्स Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।

Moto G37 सीरीज के फीचर्स (लीक)

Moto G37 Power की सबसे ज्यादा चर्चा इसकी बड़ी बैटरी को लेकर हो रही है। फोन में 7000mAh की बैटरी दी जाएगी, जिसे कंपनी “Segment Best Battery” बता रही है। Motorola का दावा है कि यह फोन सामान्य इस्तेमाल में लगभग 3 दिन तक चल सकता है। इसके साथ 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। दोनों स्मार्टफोन्स में 6.67 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसका फायदा यह होगा कि स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने में मिलेगा। Motorola ने डिस्प्ले पर Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी दिया है, जिससे फोन को हल्के स्क्रैच और गिरने से बचाने में मदद मिलेगी। बजट सेगमेंट में इस तरह की सुरक्षा मिलना बड़ी बात मानी जा रही है।

Moto G37 और G37 Power दोनों में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर मिलेगा। यह चिपसेट 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा। फोन में 12GB तक RAM और AI RAM Boost फीचर भी मिल सकता है। इससे फोन की स्पीड बेहतर रहेगी और कई Apps एक साथ चलाने पर भी Lag कम देखने को मिलेगा। Motorola इन फोन्स में 50MP का प्राइमरी कैमरा देने जा रहा है। कैमरे में Quad Pixel Technology का इस्तेमाल किया गया है, जिससे Low Light Photography बेहतर हो सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

Moto G37 Series सीधे Android 16 पर लॉन्च होगी। Motorola के फोन अपने Clean UI और कम Bloatware के लिए जाने जाते हैं। कंपनी ने Android 17 Update देने का भी संकेत दिया है। फोन में Hello UI मिलेगा। दोनों स्मार्टफोन्स को MIL-STD-810H Certification दिया गया है। इसका मतलब है कि फोन को अलग-अलग Tough Conditions में टेस्ट किया गया है। इसके अलावा IP64 Rating भी मिलेगी, जिससे फोन धूल और पानी के छींटों से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा। Motorola ने इन फोन्स में Vegan Leather Finish भी दी है, जिससे इनका लुक प्रीमियम लगेगा। Moto G37 और G37 Power में Stereo Speakers और Dolby Atmos सपोर्ट मिलेगा। ऐसे में Movies देखने, Gaming और Music सुनने का अनुभव बेहतर हो सकता है। फोन में 3.5mm Headphone Jack भी दिया जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN