Home  लाइफस्टाइल समाचार Jokes of the Day: ‘पप्पू ने एक्जाम में पूरा पेपर लिखा लेकिन...

Jokes of the Day: ‘पप्पू ने एक्जाम में पूरा पेपर लिखा लेकिन फिर भी फेल’ पढ़ें ऐसे ही फनी जोक्स

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Jokes of the Day: दिनभर की थकान और स्ट्रेस को दिमाग पर हावी नहीं देना है तो हंसते और मु्स्कुराते रहने का प्रयास करना चाहिए। मजेदार चुटकुले पढ़ें और अपने दोस्तों को सुनाएं। मैसेज के जरिए भेजें और हंसी-ठहाकों का आनंद ले।

दिन की शुरुआत तो प्यारी सी स्माइल के साथ होनी चाहिए। लेकिन ये स्माइल खो सकती है दिनभर की भागदौड़ और काम के स्ट्रेस में खो ना जाए इसलिए पहले जी भरकर ठहाके लगा लें। अपने दोस्तों की महफिल में सभी को हंसने पर मजबूर कर देंगे आपके ये मजेदार फनी जोक्स। पढ़ें यहां-

फनी जोक्स 1

एक शादीशुदा जोड़ा रेस्टोरेंट में बैठे थे बीवी कि नजर जब सामने के टेबल पर पड़ी तो देखा कि एक आदमी शराब पी रहा था!

पति ने पूछा तुम तो बहुत गौर से इस आदमी को देख रही हो क्या तुम इसे जानती हो?

हाँ जानती हूँ! ये मेरा पहला पति है, और ये पिछले सात साल से पी रहा है जब से मैं इसे छोड़कर आयी हूँ!

वाह अद्भुत! पति ने कहा मैं तो सोच भी नहीं सकता कि कोई आदमी किसी के जाने की ख़ुशी को इतना लम्बा सेलिब्रेट कर सकता है!

फनी जोक्स नंबर 2

एक छात्र ने परीक्षा में सारे सवालों के जवाब दिए, फिर भी फेल हो गया।

सवाल: टीपू सुल्‍तान की मृत्‍यु किस युद्ध में हुई थी?

जवाब: उनके आखिरी युद्ध में।

सवाल: गंगा किस स्‍टेट में बहती है?

जवाब: लिक्विड स्‍टेट में।

सवाल: महात्‍मा गांधी का जन्‍म कब हुआ था?

जवाब: उनके जन्‍मदिन के दिन।

सवाल: 15 अगस्‍त को क्‍या होता है?

जवाब: 15 अगस्‍त।

सवाल: 6 लोगों के बीच 8 आम कैसे बांटे?

जवाब: मैंगो शेक बनाकर।

फनी जोक्स नंबर 3

एक आदमी बीमार था,डॉक्टर के पास गया –!

डॉक्टर :- कितने पैग पीते हो ?

मरीज :- “आठ “

डॉक्टर :- “ चार कर दो और एक हफ्ते बाद आना ”

एक हफ्ते बाद ——–

डॉक्टर :- ” कैसा लग रहा है ?”

मरीज :- ” बहुत अच्छा ”

डॉक्टर :- “अब दो पैग कर दो और एक हफ्ते बाद आना !”

एक हफ्ते बाद ——!!

डॉक्टर :- “अब कैसा लग रहा ?”

मरीज :- “बहुत अच्छा ”

डॉक्टर :- ” ठीक है,अब एक पैग कर दो ”

मरीज :- ” नहीं करूँगा —बिलकुल नहीं करूँगा —

मैं पहले पूरी बोतल के आठ पैग बनाता

थाऔर आपने आठ से चार करवा दिए,

चार से दो करवा दिए और अब दो से एक –!

कैसे करूँ ? बाजार में इतना बड़ा गिलास

नहीं मिलता है ,क़ि पूरी बोतल उस में आ जाये “

“ डॉक्टर बेहोश है ,अभी तक होश नहीं आया !!

फनी जोक्स 4

पप्पू क्लास में पढ़ाई करने गया ,

टीचर – पप्पू खड़े हो जावो ,

पप्पू – यस सर ,

टीचर – न्यूटन का नियम पता है ?

पप्पू – है सर पता है ,

लेकिन बस लास्ट वाला ही पता है ।

टीचर – तो बताओ ।

पप्पू- ……तो इसको ही न्यूटन का नियम कहते है ।

पप्पू की बात सुनकर टीचर कोमा में ।।।

फनी जोक्स नंबर 5

टीचर: घर की परभाषा बताओ ।

टीटू: जो घर हौसले से बनाये जाते हैं उसे “हाऊस” कहते हैं…

जिन घरों में होम-हवन होते हैं उन्हें “होम” कहते हैं…

जिन घरों में हवा ज्यादा चलती है उन्हें *”हवेली”*कहते हैं…

जिन घरों में दीवारों के भी कान होते हैं उन्हें “मकान” कहते हैं…

जिन घरों के लोन के इंस्टॉलमेंट भरते-भरते आदमी लेट जाता है उन्हें “फ्लैट” कहते हैं…

और जिन घरों में यह भी न पता हो कि बगल के घर में कौन रहता है उन्हें “बंगला” कहतेहैं

टीटू को student of the year चुना गया

SOURCE : LIVE HINDUSTAN