Home टेक न्यूज़ फोन खरीदने का बदला तरीका: अब 89% लोग कैमरा या बैटरी नहीं,...

फोन खरीदने का बदला तरीका: अब 89% लोग कैमरा या बैटरी नहीं, इस फीचर को देखकर खरीद रहे फोन

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भारत में स्मार्टफोन खरीदने का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है। पहले जहां लोग कैमरा और बैटरी देखकर फोन खरीदते थे अब Flipkart और Counterpoint की रिपोर्ट के मुताबिक 89% यूजर्स अब AI फीचर्स को देखकर फोन खरीद रहे हैं।

भारत में स्मार्टफोन खरीदने का लोगों का तरीका तेजी से बदल रहा है। पहले लोग फोन खरीदते समय कैमरा, बैटरी, प्रोसेसर और कीमत पर ध्यान देते थे, अब वही जगह धीरे-धीरे AI फीचर्स ले रहे हैं। हाल ही में आई Flipkart और Counterpoint की एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है कि भारत में करीब 89% यूजर्स अब स्मार्टफोन खरीदते समय AI फीचर्स को ध्यान में रखते हैं। इसका मतलब साफ है कि अब सिर्फ हार्डवेयर ही नहीं, बल्कि स्मार्ट फीचर्स भी लोगों के फैसले को बदल रहे हैं।

AI अब सिर्फ एक ट्रेंड नहीं बल्कि स्मार्टफोन का जरूरी हिस्सा बन चुका है। फोटो एडिटिंग से लेकर कॉल ट्रांसलेशन और बैटरी मैनेजमेंट तक, AI हर जगह यूज हो रहा है। ऐसे में कंपनियां भी अब अपने फोन में ज्यादा से ज्यादा AI फीचर्स देने पर फोकस कर रही हैं, ताकि यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस मिल सके। इस रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि यूजर्स अब सिर्फ बेसिक फीचर्स नहीं, बल्कि स्मार्ट और एडवांस टेक्नोलॉजी की तलाश में हैं।

बजट सेगमेंट में वाले स्मार्टफोन्स में भी लोगों की AI फीचर्स की डिमांड

रिपोर्ट में कहा गया है कि अब यह ट्रेंड 15,000 से 20,000 रुपए वाले बजट सेगमेंट में भी तेजी से बढ़ रहा है। यहां AI फीचर्स अब कोई खास या प्रीमियम चीज नहीं रहे, बल्कि यूजर्स के लिए एक जरूरी फीचर बनते जा रहे हैं। इसी वजह से GenAI वाले स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल करीब 30% तक पहुंच चुका है। हालांकि लोग अब एडवांस फीचर्स की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं, लेकिन कीमत अभी भी एक बड़ा फैक्टर है। यानी सस्ती कीमत में अच्छे फीचर्स मिलना ही यूजर्स के लिए सबसे जरूरी बात बनी हुई है।

AI फीचर्स बन रहे हैं जरूरी

AI फीचर्स का रोल बढ़ने की कई वजह है जैसे कैमरा में AI अपने आप सीन को पहचानकर फोटो की क्वालिटी बेहतर कर देता है, जिससे बिना किसी एडिटिंग के भी तस्वीरें शानदार आती हैं। इसके अलावा AI बैटरी मैनेजमेंट में भी मदद करता है, यानी फोन यह समझता है कि आप कौन-से ऐप ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और उसी हिसाब से बैटरी को ऑप्टिमाइज करता है। वॉइस असिस्टेंट, लाइव ट्रांसलेशन, कॉल फिल्टरिंग और स्मार्ट सजेशन जैसे फीचर्स भी AI की वजह से ही संभव हो पाए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि AI यूजर का समय बचाता है और काम को आसान बनाता है।

कंपनियां कर रही AI टेक्नोलॉजी में निवेश

अब कंपनियां सिर्फ कैमरा मेगापिक्सल या बैटरी साइज बढ़ाने पर ही ध्यान नहीं दे रही हैं, बल्कि अपने फोन को ज्यादा स्मार्ट बनाने के लिए AI टेक्नोलॉजी में निवेश कर रही हैं। आजकल लगभग हर बड़ी कंपनी अपने स्मार्टफोन में AI को एक बड़ा सेलिंग पॉइंट बना रही है। चाहे वह AI कैमरा हो, AI एडिटिंग टूल्स हों या फिर AI बेस्ड पर्सनल असिस्टेंट हर जगह कंपनियां इसे प्रमोट कर रही हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN