Home व्यापार समाचार कमाई 38,000 करोड़ के पार, 25% रेवेन्यू ग्रोथ; रिकॉर्ड कार्गो हैंडलिंग के...

कमाई 38,000 करोड़ के पार, 25% रेवेन्यू ग्रोथ; रिकॉर्ड कार्गो हैंडलिंग के साथ अडानी पोर्ट्स ने रचा इतिहास!

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अडानी पोर्टस एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (Adani Ports and Special Economic Zone Limited) ने FY26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 25% रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज किया है। कंपनी ने 500 MMT कार्गो हैंडलिंग का रिकॉर्ड बनाकर नया मुकाम हासिल किया।

भारत की सबसे बड़ी पोर्ट और लॉजिस्टिक्स कंपनियों में से एक अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (Adani Ports and Special Economic Zone Limited) ने वित्त वर्ष 2026 (FY26) के चौथे क्वार्टर और पूरे साल के शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा (PAT) चौथी तिमाही में 9% बढ़ा है, जबकि पूरे साल की आय (Revenue) 25% की तेजी के साथ 38,736 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। खास बात यह है कि कंपनी ने अपने अनुमान (guidance) से भी बेहतर प्रदर्शन किया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

इस साल APSEZ ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया। यह भारत की पहली ऐसी इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट कंपनी बन गई है, जिसने एक साल में 500 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) से ज्यादा कार्गो हैंडल किया है। इसका मतलब है कि कंपनी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और उसकी पकड़ मजबूत हो रही है।

अगर कमाई की बात करें, तो कंपनी का EBITDA (ऑपरेटिंग प्रॉफिट) 20% बढ़कर 22,851 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 26% बढ़कर 10,738 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी के लॉजिस्टिक्स और मरीन (समुद्री) बिजनेस ने भी शानदार प्रदर्शन किया, जहां लॉजिस्टिक्स में 55% और मरीन सेगमेंट में 134% की जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली।

कंपनी के घरेलू पोर्ट ऑपरेशन्स से 25,755 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जो पिछले साल से 13% ज्यादा है। इसके पीछे कंटेनर मार्केट में 45.5% की मजबूत हिस्सेदारी और 653 MMT की क्षमता का बड़ा योगदान रहा। वहीं, इंटरनेशनल बिजनेस भी तेजी से बढ़ रहा है। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका में नए प्रोजेक्ट्स के चलते विदेशी पोर्ट से कंपनी की आय 34% बढ़कर 4,539 करोड़ रुपये हो गई।

7.5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड

निवेशकों के लिए भी अच्छी खबर है, क्योंकि कंपनी ने FY26 के लिए 7.5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा कंपनी की वित्तीय स्थिति भी मजबूत बनी हुई है, जहां उसका कर्ज (debt) कंट्रोल में है।

भविष्य की बात करें, तो APSEZ को FY27 में 43,000 से 45,000 करोड़ रुपये तक की आय होने की उम्मीद है। कंपनी का लक्ष्य है कि वह 2030 तक अपने कार्गो हैंडलिंग को 1 बिलियन टन तक पहुंचाए और FY31 तक अपनी कमाई को दोगुना करे। अडानी पोर्ट (Adani Ports) ने यह दिखाया है कि मजबूत रणनीति, विस्तार और बेहतर संचालन के दम पर वह लगातार ग्रोथ कर रही है। आने वाले समय में भी कंपनी के प्रदर्शन में तेजी बनी रहने की उम्मीद है, जिससे यह निवेशकों और देश की अर्थव्यवस्था दोनों के लिए अहम बनी रहेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN