Home मनोरंजन समाचार धर्मेंद्र को याद कर रोने लगीं हेमा मालिनी, मुंह से नहीं निकल...

धर्मेंद्र को याद कर रोने लगीं हेमा मालिनी, मुंह से नहीं निकल पा रहे थे शब्द; बोलीं-खुशकिस्मत हूं उनके संग लाइफ स्पेंड की

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/30/1200x900/Untitled_design_-_2024-04-23T164439113_1713871205110_1777563252076.jpg

हेमा मालिनी, धर्मेंद्र के जाने के बाद से काफी अकेली पड़ गई हैं। वह धर्मेंद्र को बहुत याद करती हैं। अब हाल ही में एक इवेंट के दौरान हेमा ने धर्मेंद्र को लेकर बात की।

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का पिछले साल 24 नवंबर को निधन हो गया था। धर्मेंद्र के जाने से ना सिर्फ उनके परिवार वाले बल्कि फैंस और इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था। धर्मेंद्र के जाने के बाद हेमा कई बार उन्हें याद करती हैं और उनसे जुड़ी यादें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हेमा हाल ही में एक इवेंट पर नजर आईं और इस दौरान उन्होंने धर्मेंद्र को लेकर बात की और वह काफी इमोशनल हो गईं। उनकी ना सिर्फ आंखें नम दिख रही थीं बल्कि उनकी आवाज भी रुक रही थी।

कैमरे के साथ ऐसे रहते जैसे लाइफ पार्टनर हो

हेमा बोलती हैं, ‘उनकी जर्नी में काफी पैशन, डेडिकेशन और दर्शकों को लेकर प्यार था। वह हमेशा यही कहते थे कि फिल्म के जरिए वह सबके दिलों से कनेक्ट करते थे। कैमरा के साथ वह ऐसे रहते जैसे उनका लाइफ पार्टनर हो। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस और बिहेवियर से लाखों का दिल जीता है।’

धर्मेंद्र को काफी मिस करती हैं हेमा

हेमा ने आगे कहा, ‘उन्होंने बतौर दोस्त, एक्टर और पिता सबको मोटिवेट किया है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मैंने उनके साथ लाइफ बिताई। अब उनके जाने के बाद मैं उन्हें मिस कर रही हूं बहुत ज्यादा। पता नहीं मैं आगे लाइफ कैसे स्पेंड करूंगी।’

हेमा और धर्मेंद्र का बॉन्ड

हेमा और धर्मेंद्र पहली बार 1970 में मिले और पहली ही नजर में दोनों एक-दूसरे को भा गए। दोनों के बीच गहरा बॉन्ड बना और दोनों को प्यार हो गया। धर्मेंद्र उस वक्त पहले से प्रकाश कौर के साथ मैरिड थे। अब धर्मेंद्र को हेमा के साथ शादी करनी थी और इस वजह से उन्होंने अपना धर्म बदला और फिर दोनों ने शादी की।

हेमा और धर्मेंद्र की फिल्में

बता दें कि हेमा और धर्मेंद्र ने साथ में कई ब्लॉकब्स्टर फिल्मों में काम किया है जैसे सीता और गीता, शोले और ड्रीम गर्ल। धर्मेंद्र के साथ उनकी कौनसी फेवरेट फिल्म थी इस पर हेमा ने कहा था कि उन्हें उनके साथ छुपके-छुपके बहुत पसंद है। इसके अलावा शोले भी क्योंकि इस दौरान दोनों ने साथ में खूब अच्छा टाइम स्पेंड किया।

हेमा की लास्ट फिल्म

हेमा की फिल्मों की बात करें तो वह लास्ट फिल्म शिमला मिर्ची में नजर आई थीं जिसमें उनके साथ राजकुमार राव, रकुल प्रीत सिंह अहम किरदार में थे। यह फिल्म 2020 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से वह किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। वह फिल्मों से दूर पॉलिटिकली एक्टिव हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN