Home व्यापार समाचार Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल 10 रुपये, डीजल 12.50 रुपये हुआ महंगा?...

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल 10 रुपये, डीजल 12.50 रुपये हुआ महंगा? क्या रातों-रात बढ़े दाम; जानें फैक्ट

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Petrol Diesel Price Today: क्या तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 10 रुपये और डीजल की कीमतों में 12.50 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। PIB ने ऐसे सभी सोशल मीडिया पोस्ट का भ्रामक बताया है। 

Petrol Diesel Price Today: क्या विधानसभा चुनाव के खत्म होते ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 12.50 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। PIB की फैक्ट चेक टीम ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस तरह की कोई भी बढ़ोतरी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में नहीं की गई है। कीमतों में इजाफे वाले सोशल मीडिया पोस्ट पूरी तरह से भ्रामक हैं।

क्या आने वाले दिनों में बढेंगे पेट्रोल और डीजल के रेट (petrol diesel rate today)

लोगों के बीच इस बात की चर्चा जोरों में थी कि चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा होगा। जिसकी वजह से पेट्रोल पंप के बाहर लम्बी कतारें देखी जा रही थी। पेट्रोलिय मंत्रालय की ज्वाइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफे का अबतक कोई प्रस्ताव नहीं आया है।

क्यों शुरू हुई यह चर्चा? (petrol diesel price hike news)

मौजूदा परिस्थितियों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल 14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 18 रुपये प्रति लीटर के नुकसान में भेज रही हैं। कच्चे तेल की कीमतों में जारी तूफानी तेजी की वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियां काफी दबाव में हैं। जिसकी वजह से कीमतों में बढ़ोतरी की चर्चा लोगों के बीच शुरू हो गई है।

ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से जहां एक तरफ कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। तो वहीं दूसरी तरफ कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से कच्चे तेल का रेट 120 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया है।

आपके शहर में क्या है पेट्रोल का रेट (petrol price today)

दिल्ली – 94.72 रुपये

मुंबई – 104.21 रुपये

चेन्नई – 100.75 रुपये

कोलकाता – 103.94 रुपये

अहमदाबाद – 94.49 रुपये

बेंगलुरू – 102.92 रुपये

हैदराबाद – 107.46 रुपये

जयपुर – 104.72 रुपये

लखनऊ – 94.69 रुपये

पुणे – 104.04 रुपये

चंडीगढ़ – 94.30 रुपये

इंदौर – 106.48 रुपये

डीजल का क्या है रेट? (Diesel price today)

दिल्ली – 87.62 रुपये

मुंबई – 92.15 रुपये

कोलकाता – 90.76 रुपये

चेन्नई – 92.34 रुपये

अहमदाबाद – 90.17 रुपये

बेंगलुरू – 89.02 रुपये

हैदराबाद – 95.70 रुपये

जयपुर 90.21 रुपये

लखनऊ – 87.80 रुपये

पुणे – 90.57 रुपये

मई 2022 से नहीं बढ़ा है पेट्रोल और डीजल का रेट (Petrol diesel price)

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मई 2022 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी इजाफा नहीं किया है। लेकिन अब स्थिति काफी कठिन होती जा रही है। बता दें, 1 अप्रैल 2026 को इंडियन ऑयल ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 11 रुपये का इजाफा किया था। जिसके बाद रेट 149 रुपये से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN