Home व्यापार समाचार 60% से ज्यादा टूट गए वेदांता के शेयर? क्यों दिख रही तगड़ी...

60% से ज्यादा टूट गए वेदांता के शेयर? क्यों दिख रही तगड़ी गिरावट? निवेशकों की झोली में आए 4 और शेयर

29
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयर गुरुवार को NSE में स्पेशल प्री-ओपन सेशन में 62% से अधिक की गिरावट के साथ 289.50 रुपये पर ओपन हुए हैं। कंपनी के शेयर बुधवार को NSE पर 773.60 रुपये पर बंद हुए थे।

Vedanta Demerger: वेदांता के शेयरों में तगड़ी गिरावट दिख रही है। वेदांता के शेयर गुरुवार को NSE में स्पेशल प्री-ओपन सेशन में 62 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 289.50 रुपये पर ओपन हुए हैं। कंपनी के शेयर बुधवार को NSE पर 773.60 रुपये पर बंद हुए थे। BSE में भी स्पेशल प्री-ओपन सेशन में वेदांता के शेयर 62 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़ककर 290.50 रुपये पर ओपन हुए। कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में 773.25 रुपये पर बंद हुए थे।

गिरावट नहीं, एक्स-डीमर्जर पर ट्रेड कर रहे हैं वेदांता शेयर
वेदांता लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार को तेज गिरावट नहीं आई, बल्कि वेदांता के शेयर एक्स-डीमर्जर पर ट्रेड कर रहे हैं। वेदांता ने अपना कारोबार बांटने (डीमर्जर) की रिकॉर्ड डेट 1 मई 2026 तय की है। लेकिन, शुक्रवार 1 मई को शेयर बाजार बंद है, इस वजह से वेदांता के शेयर गुरुवार को ही एक्स-डीमर्जर पर कारोबार कर रहे हैं। डीमर्जर के बाद प्राइस एडजस्टमेंट करने के लिए BSE और NSE दोनों एक्सचेंजों पर गुरुवार को सुबह 9:15 बजे से 9:45 बजे तक स्पेशल प्री-ओपन सेशन चला।

और लुढ़क गए वेदांता के शेयर
डीमर्जर के प्राइस एडजस्टमेंट के बाद वेदांता के शेयर और लुढ़क गए। वेदांता के शेयर NSE पर टूटकर 271.50 रुपये पर जा पहुंचे। कंपनी के शेयर BSE में भी 271.50 रुपये पर पहुंच गए। डीमर्जर के बाद वेदांता का मार्केट कैप 1,10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

वेदांता ग्रुप की 4 कंपनियों की लिस्टिंग कब?
वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) के हर 1 शेयर पर योग्य शेयरधारकों को 4 और शेयर मिलेंगे। ये चार शेयर वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड (VAML), तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (TSPL), माल्को एनर्जी और वेदांता आयरन एंड स्टील के होंगे। फिलहाल, वेदांता लिमिटेड ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि इन 4 कंपनियों की लिस्टिंग कब होगी। तलवंडी साबो पावर लिमिटेड का नाम बदलकर वेदांता पावर लिमिटेड और माल्को एनर्जी लिमिटेड का नाम बदलकर वेदांता ऑयल एंड गैस लिमिटेड किया जाएगा।

अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही मुनाफा
वेदांता लिमिटेड का कंसॉलिडेटेड मुनाफा चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 89 पर्सेंट बढ़ा है। वेदांता को चौथी तिमाही में 9352 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। यह वेदांता का अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही मुनाफा है। मार्च 2026 तिमाही में वेदांता लिमिटेड का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 29 पर्सेंट बढ़कर 51,524 करोड़ रुपये रहा है। चौथी तिमाही में वेदांता का इबिट्डा सालाना आधार पर 59 पर्सेंट बढ़कर 18,447 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, इबिट्डा मार्जिन भी करीब 44 पर्सेंट पहुंच गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN