Home मनोरंजन समाचार रणवीर इलाहाबादिया या फराह खान, कौन है इंडिया का सबसे ज्यादा कमाई...

रणवीर इलाहाबादिया या फराह खान, कौन है इंडिया का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूट्यूबर?

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/30/1200x900/30th_april_farah_khan_1777515945743_1777515950272.jpg

यूट्यूब से आजकल लोग बहुत कमाई कर रहे हैं और फेम हासिल कर रहे हैं। रणवीर इलाहाबादिया, फराह खान, ध्रुव राठी जैसे यूट्यूबर्स हमेशा यूट्यूब पर छाए रहते हैं।

कोरियोग्राफर, फिल्ममेकर फराह खान पिछले दो साल से यूट्यूब पर ब्लॉगिंग कर रही हैं। वहीं रणवीर इलाहाबादिया पिछले 10 साल से कॉन्टेंट बना रहे हैं। अब सवाल ये खड़ा होता है कि इन दोनों में से इंडिया का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूट्यूबर कौन है? आइए बताते हैं। (ये भी पढ़ें: राकेश बेदी के ताने पर फराह खान की बोलती बंद, बोले- तूने भी किसी फिल्म में काम नहीं दिया)

रणवीर ने अपने पॉडकास्ट में किया खुलासा

रणवीर इलाहाबादिया के शो ‘द रणवीर शो’ में जब फराह खान आई थीं तब इस बात का खुलासा हुआ था। रणवीर ने फराह को बताया था कि इस वक्त वो इंडिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वालीं यूट्यूबर हैं। फराह को रणवीर की बात पर यकीन नहीं हुआ।

रणवीर ने बताया फराह की सक्सेस का मंत्र

रणवीर ने फराह से कहा, ‘हम जैसे यूट्यूबर्स जो पॉडकास्ट करते हैं उन्हें भी बहुत अच्छा रेवेन्यू मिलता है, लेकिन आप जिस तरह का कॉन्टेंट बनाते हो उसकी डिमांड बहुत ज्यादा है इसलिए आपका रेवेन्यू ज्यादा है। मैं ओवरऑल की बात कर रहा हूं। मतलब जो कमाई यूट्यूब से होती है और ब्रांड्स से, उसे मिलाकर।’ (ये भी पढें: फराह खान बोलीं- मैं रोज गायत्री मंत्र सुनती हूं, मनीष मल्होत्रा ने दिलीप को दिया कुर्ता)

फराह को कैसी लग रही है यूट्यूब की दुनिया?

फराह ने कहा, ‘फिल्म डायरेक्ट करने से ज्यादा आसान यूट्यूब व्लॉग बनाना है क्योंकि व्लॉग के लिए ज्यादा तैयारियां नहीं करनी पड़ती हैं। हम व्लॉग के लिए कोई स्क्रिप्ट नहीं तैयार करते हैं। सेलेब्स के घर पहुंचते हैं और ऑन द स्पॉट चीजें करते हैं। वहीं फिल्म डायरेक्ट करना मतलब अपनी लाइफ का एक-दो साल उसे देना।’ (ये भी पढ़ें: कितनी है फराह खान के कुक दिलीप की सैलरी, गांव में है कितना बड़ा घर? जानें सबकुछ)

फराह के चैनल के बारे में

बता दें, फराह ने साल 2024 में अपने कुक दिलीप के साथ अपना व्लॉग शुरू किया था। दोनों की नोकझोंक और खाना बनाने का अंदाज फैंस को खूब पसंद आया। यही कारण है कि फराह के साथ-साथ उनके कुक दिलीप भी फेमस हो गए। फराह ने सोहा अली खान के ऑल अबाउट हर में यूट्यूब ब्लॉगिंग से होने वाली कमाई का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था, ‘कमाई बहुत ज्यादा है। इतनी फिल्में डायरेक्ट करने के बाद भी मैंने अपने पूरे करियर में, शायद एक साल में इतना पैसा नहीं कमाया है।’ (ये भी पढ़ें: फराह खान तक कैसे पहुंचे दिलीप? वीडियो में किया रिवील, अजय देवगन से है कनेक्शन)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN