Home  लाइफस्टाइल समाचार महंगे फेमस टूरिस्ट प्लेस की भीड़भाड़ छोड़ करें इन सस्ते शहरों की...

महंगे फेमस टूरिस्ट प्लेस की भीड़भाड़ छोड़ करें इन सस्ते शहरों की सैर, मिलेगा वहीं एक्सपीरिएंस

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

5 Budget friendly Alternatives of Famous Places: ट्रिप का प्लान बना रहे और बजट कम है तो शिमला-मनाली जैसे फेमस डेस्टिनेशन की बजाय इन जगहों से सस्ते और शानदार नजारे वाले इन प्लेसेज की सैर करें।

अगर आप बजट में ट्रैवल करना चाहते हैं तो इंडिया में काफी सारी डेस्टिनेशन हैं, जहां पर आप कम पैसे खर्च करके शानदार अनुभव और नेचर के नजारे ले सकते हैं और आपको उन पॉपुलर, भीड़भाड़ वाले और महंगे टूरिस्ट स्पॉट पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल, कुछ टूरिस्ट स्पॉट इतने पॉपुलर हो चुके हैं कि हर साल यहां पर लाखों टूरिस्ट आते हैं। जिसकी वजह से इन जगहों पर भीड़भाड़ होने के साथ ही रहने-खाने का खर्च भी ज्यादा हो जाता है। ऐसे में बजट ट्रैवलर या शांति-सुकून तलाश रहें लोगों के लिए ये जगहें सही नहीं है। अगर आप बजट में घूमना चाहते हैं तो मनाली, शिमला, गोवा जैसे फेमस टूरिस्ट प्लेसेज का बेस्ट ऑल्टरनेटिव ये जगहें हैं।

मनाली नहीं घूमे तीर्थन वैली

अगर आप बजट में किसी खूबसूरत हिल स्टेशन की सैर करना चाहते हैं तो मनाली जाने का आइडिया छोड़ दें। यहां की भीड़भाड़ और महंगे होटल छोड़कर आप तीर्थन वैली विजिट करें। यहां पर आपको परफेक्ट नेचर के नजारे मिलेंगे और साथ ही कम रेट में होम स्टे, होटल्स भी, यहां पर फिशिंग, ट्रैकिंग, रिवरसाइड स्टे भी अफोर्डेबल प्राइज में मिल जाएगा। तो अगर आप पहाड़ों पर सुकून तलाशने जाना चाहते हैं तो तीर्थन वैली मनाली की तुलना में ज्यादा सस्ता और खूबसूरत ट्रिप होगा।

गोवा नहीं गोकर्ण

अगर आप गोवा की रंगीन नाइट्स और एक्सेंसिव रिजॉर्ट की बजाय समुंदर के साफ-सुथरे बीज एंज्वॉय करना चाहते हैं तो गोकर्ण बेस्ट प्लेस है। गोकर्ण का ओम बीच, कुडले बीच शानदार है। इसके अलावा लोकल फूड बजट में मिलेगा और साथ ही कई पुराने मंदिरों के दर्शन मन को शांति देंगे। तो समुंदर किनारे का शहर घूमना चाहते हैं तो गोकर्ण बेस्ट और अफोर्डेबल प्लेस हो सकता है।

शिमला नहीं चोपता

मनाली से भी ज्यादा क्राउड शिमला में मिल जाएगी। तो इस क्राउडेड हिल स्टेशन को छोड़कर आप चोपता की राह पकड़ लें। जिसे उत्तराखंड का मिनी स्विट्जरलैंड बोला जाता है। घने जंगल, बर्फ से घिरे ऊंचे पहाड़ों की चोटी यहां से दिखेगी। तुंगनाथ टेंपल जाने वालों के लिए ये बेस कैंप है। लेकिन यहां पर गेस्ट हाउस और कैंप बजट में मिल जाते हैं।

अंडमान से ज्यादा बजट में होगा पॉन्डिचेरी

अंडमान आईलैंड घूमने का सपना है लेकिन बजट कम है तो पॉन्डिचेरी घूम आएं। जो सस्ता और आपकी पहुंच में है। यहां पर फ्रेंच स्टाइल आर्किटेक्चर, कलरफुल स्ट्रीट्स और साफ-सुथरे, शांत बीच देखने को मिल जाएंगे। साथ ही यहां का यूनिक कल्चर भी देखने को मिलेगा। इस शहर में आपको बजट में होटल्स, होमस्टे मिल जाएंगे।

केरल से ज्यादा बजट में होगा माजुली

अगर आप केरल के बैकवाटर को एक्सपीरिएंस करना चाहते हैं लेकिन बजट कम है तो असम के माजुली आईलैंड पर चले जाएं। ब्रह्मपुत्र नदी पर बना दुनिया का सबसे बड़ा आईलैंड है। यहां पर आपको बजट फ्रेंडली स्टे मिल जाएंगे और साथ ही यहां का ट्रेडिशनल कल्चर भी देखने को मिलेगा जो अलग एक्सपीरिएंस देगा।

तो अगली बार जब ट्रैवल प्लान करें तो केवल महंगे होटल या कैफे एंज्वॉय करने की बजाय ऐसे खूबसूरत प्लेसेज को एक्सप्लोर करें जो आपको शांति और सुकून दें। साथ ही बजट में भी हों।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN