Home  लाइफस्टाइल समाचार बाथरूम की बदबू नहीं करेगी शर्मिंदा! सिर्फ 3 चीजों से बनाएं ये...

बाथरूम की बदबू नहीं करेगी शर्मिंदा! सिर्फ 3 चीजों से बनाएं ये DIY फ्रेशनर, महक उठेगा टॉयलेट

20
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

DIY Bathroom Freshener: बाथरूम की गंदी स्मेल को कंट्रोल करने के लिए आपको महंगे-महंगे फ्रेशनर लेने की जरूरत नहीं है। सिर्फ 3 चीजों से इसे आप घर पर खुद ही बना सकते हैं। चौबीसों घंटे आपके टॉयलेट से फ्रेश स्मेल आएगी।

घर कितना भी साफ-सुथरा हो लेकिन टॉयलेट से अगर गंदी स्मेल आ रही है तो लोग तो आपको जज करेंगे ही। ये प्रॉब्लम काफी ज्यादा कॉमन है, यहां तक कि प्रॉपर साफ-सफाई के बाद भी कई बार टॉयलेट से गंदी बदबू आती ही रहती है। ऐसे में फ्रेशनर यूज करना एक ऑप्शन समझ में आता है, लेकिन ये काफी महंगे भी होते हैं और ना जानें कितने केमिकल्स का इनमें इस्तेमाल होता है। तो क्यों ना आप घर पर ही DIY फ्रेशनर बनाकर तैयार कर लें? ये बहुत ज्यादा सिंपल है और लगभग सारी चीजें आपके घर में ही मौजूद हैं। ये फ्रेशनर आप टॉयलेट और बाथरूम में रख सकते हैं, चौबीसों घंटे अच्छी स्मेल आएगी। आइए जानते हैं बिना केमिकल के बाथरूम फ्रेशनर बनाने का तरीका।

घर पर फ्री में बनाएं बाथरूम फ्रेशनर

बाथरूम से हमेशा अच्छी और फ्रेश स्मेल आए इसके लिए आप घर पर ही एक फ्रेशनर बनाकर तैयार कर सकते हैं। लगभग सारी चीजें आपके पास मौजूद होंगी। इसके लिए बस आपको एक प्लास्टिक का छोटा डिब्बा चाहिए होगा, जिसमें आप फ्रेशनर बना सकते हैं। ऐसे डिब्बे अक्सर बैंगल्स या ज्वैलरी के साथ आते हैं, वरना कोई भी छोटा बेकार पड़ा कंटेनर आप यूज कर सकते हैं। आइए अब स्टेप बाय स्टेप जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

स्टेप बाय स्टेप तरीका सीखें

  • सबसे पहले आपको प्लास्टिक कंटेनर में छोटे-छोटे होल करने हैं। इसके लिए एक फोर्क (कांटे वाली चम्मच) को गैस पर गर्म करें और फिर सावधानी के साथ कंटेनर में छोटे-छोटे से छेद कर लें। इसी से फ्रेशनर की खुशबू बाहर तक आएगी।
  • अब इस कंटेनर में 1-2 चम्मच नमक डालें। साथ में थोड़ा सा कपूर भी एड करें। कपूर को थोड़ा सा पीसकर डालें ताकि ये अच्छे से नमक के साथ मिक्स हो जाए और अपनी खुशबू रिलीज करे।
  • इसके बाद बारी है सबसे जरूरी इंग्रीडिएंट की, जो है फैब्रिक कंडीशनर (लॉन्ड्री सॉफ्टनर)। इसका काम कपड़े धोने के बाद उन्हें सॉफ्ट और खुशबूदार बनाना होता है। अगर आपके पास ये नहीं है, तो मार्केट में छोटे 5-10 रुपए वाले पैकेट में ये आराम से आपको मिल जाएगा। इसे भी नमक और कपूर के साथ मिक्स करें।
  • आप सिर्फ इन 3 चीजों से भी रूम फ्रेशनर बना सकते हैं। इससे भी काफी अच्छी और फ्रेश खुशबू आती है। लेकिन इसके अलावा आप चाहें तो कुछ खड़े मसाले जैसे लौंग और दालचीनी का टुकड़ा भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे तेज बदबू कंट्रोल होने में मदद मिलती है। इसके अलावा आप अपनी फेवरिट खुशबू के लिए एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे भी यूज कर सकते हैं।

कितने दिन चलेगा ये DIY फ्रेशनर?

ये पूरी तरह डिपेंड करता है कि आपने कितनी मात्रा में चीजें ली हैं। अगर ज्यादा मात्रा में फ्रेशनर बनाया है, तो जाहिर है ये थोड़ा लंबा चलेगा। इसकी खुशबू 24 घंटे बनी रहती है और काफी फ्रेश होती है। इसलिए सिर्फ बाथरूम ही नहीं, अपने रूम के लिए भी आप ये DIY फ्रेशनर बनाकर रख सकते हैं।

(Image Credit- @beamishcreator_Instagram)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN