Home  लाइफस्टाइल समाचार केले रखे-रखे जल्दी पक जाते हैं? ये 4 ट्रिक जान गए तो...

केले रखे-रखे जल्दी पक जाते हैं? ये 4 ट्रिक जान गए तो हफ्तेभर रहेंगे फ्रेश, काले भी नहीं पड़ेंगे!

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

क्या आपके साथ भी अक्सर होता है कि आप केले ला कर रख देते हैं, फिर पूरे खा नहीं पाते कि तब तक ये काफी ज्यादा पक जाते हैं? गुड न्यूज ये है कि अगर आप केले स्टोर करने का सही तरीका सीख लें, तो कई दिनों तक ये खराब नहीं होंगे।

केला एक ऐसा फल है जो ज्यादातर लोगों को पसंद आता है। कई घरों में ये डेली कंज्यूम किया जाता है, इसलिए लगभग हर रोज ही खरीदा जाता है। लेकिन इसके साथ एक बड़ी समस्या है, इसका जल्दी ओवरराइप हो जाना। खासकर गर्मी के मौसम में तो दो-तीन दिन में ही केले ज्यादा पक जाते हैं, जो फिर खाने लायक नहीं रहते। क्या आपके साथ भी अक्सर होता है कि आप केले ला कर रख देते हैं, फिर पूरे खा नहीं पाते कि तब तक ये काफी ज्यादा पक जाते हैं। दरअसल ये सही तरीके से स्टोर ना करने की वजह से होता है। गुड न्यूज ये है कि अगर आप केले स्टोर करने का सही तरीका सीख लें, तो कई दिनों तक ये खराब नहीं होंगे। बहुत ही छोटे-छोटे से हैक हैं, जिन्हें फॉलो कर के केले को जल्दी पकने से बचाया जा सकता है।

केले की स्टेम (डंठल) को कवर कर के रखें

जब भी आप केले लाएं तो उनकी स्टेम यानी डंठल को कवर कर के रखें। इसके लिए आप एल्यूमिनियम फॉइल या क्लिंग रैप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे अच्छे से स्टेम पर लपेट दें। ऐसा करने से डंठल यानी स्टेम का कॉन्टैक्ट हवा से बिल्कुल बंद हो जाएगा, जिससे केले जल्दी नहीं पकेंगे और ना ही काले पड़ेंगे।

डंठल काट कर अलग कर दें

केले का जो ऊपरी हिस्सा होता है, यानी डंठल वहीं से एथिलीन गैस सबसे ज्यादा रिलीज होती है। इसे स्लो करने के लिए केलों को अलग-अलग कर के रखें। फिर कोशिश करें कि इनकी डंठल काट कर अलग कर दें। ये छोटा सा काम कर लेंगे तो केले काफी दिन तक भी खराब नहीं होंगे।

ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें केले

केले ज्यादा दिनों तक फ्रेश रहें इसके लिए इन्हें हमेशा किसी ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें। रसोई जैसी जगह जहां ज्यादा गर्माहट रहती हैं या सीधा धूप पड़ती है, वहां केले जल्दी पड़ते हैं और काले भी पड़ जाते हैं। इन्हें हमेशा ठंडी और कम रोशनी वाली जगह पर रखें, ज्यादा दिनों तक फ्रेश रहेंगे।

फ्रिज में केले रखें या नहीं?

एक बहुत ही कॉमन कन्फ्यूजन है कि फ्रिज में केले रखें या नहीं। आमतौर पर ये कहा जाता है कि केले फ्रिज में रखने से जल्दी काले पड़ जाते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। फ्रिज में रखने से केले का छिलका बाहर से काला पड़ सकता है, लेकिन अंदर से पूरी तरह ठीक रहता है। हालांकि ध्यान रहे ज्यादा कच्चे केले को फ्रिज में ना रखें, थोड़ा पीला होने के बाद ही रखें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN