Home  लाइफस्टाइल समाचार Shayari in Hindi: किसी की यादों में जागने का मजा…पार्टनर को कर...

Shayari in Hindi: किसी की यादों में जागने का मजा…पार्टनर को कर रहे हैं याद, भेजें ये 15 नई मिस यू शायरी

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

किसी की याद आ रही है, मतलब आप उससे बहुत प्यार करते हैं। अगर आप अपने पति या बॉयफ्रेंड को याद कर रही हैं, तो उन्हें ये खूबसूरत शायरियां लिखकर भेजें। ये शायरियां आपके दिल का हाल बता देंगी।

Miss you Shayari: किसी की याद को जहन में आने से रोकना अपने बस की बात नहीं होती। पति हो या प्रेमी दोनों की याद परेशान करके रख देती है और चैन से सोने नहीं देती। किसी को लगातार याद करने पर ये भी पता चलता है कि आप सामने वाले को कितना चाहते हैं लेकिन इस बात को हम कई बार अपने दिल में दबाकर रखते हैं। अगर आप पति या बॉयफ्रेंड को मिस कर रही हैं, तो उन्हें ये शायरी लिखकर भेजें या फिर स्टेटस पर उनकी फोटो के साथ लिखें। ये खास शायरियां आपकी फीलिंग्स को बयां करेंगी और पार्टनर को बताएंगी कि आप उन्हें कितना याद कर रही हैं।

15 नई मिस यू शायरी-

1) सिर्फ ख्वाबों से ही नहीं मिलता सुकून सोने का

किसी की याद में जागने का मजा ही कुछ और है।

I Miss You !

2) अगर तुम्हारी यादें बिका करती

तो मुझसे अमीर हस्ती

दुनिया में कोई न होता।

3) सांस को बहुत देर लगती है आने में

हर सांस से पहले तेरी याद आ जाती है।

4) मेरी किताबों से पूछा इश्क किसे कहते हैं

मैंने रंग दिया हर पन्ना तेरी यादों से।

5) फिर उसी मोड़ से शुरू करनी है जिंदगी अपनी

जहां सब अपने थे और तुम पराए।

6) साल नहीं जन्म लगेगा

तुम्हारी यादों को अपने ख्यालों से निकालने में।

7) याद तो हमें बहुत लोगों की आती है

पर सच बताएं तो तुम्हारी

सबसे ज्यादा आती है।

8) वो क्या जाने, यादों की कीमत

जो खुद यादों को मिटा दिया करते हैं

यादो का मतलब तो उनसे पूछो जो

यादों के सहारे जिया करते हैं।

9) काश तू भी बन जाए तेरी यादों की तरह

न वक्त देखो ना बहाना बस चली आए।

10) कोशिश करेंगे जल्द से जल्द लौट आएं

मगर फिर भी दुआओं में याद रखना हमें।

11) मेरी हर सांस में तुम हो

मेरी हर खुशी में तुम हो

तेरे बिन जिन्दगी कुछ नहीं,

क्योकि मेरी पूरी जिन्दगी ही तुम हो।

12) फिकर में भी तुम हो और

जिगर में भी तुम हो

बस एक ही कमी है जो

मेरे पास नहीं वो तुम हो।

13) तुमसे बात न हो तो पल पल याद करते हैं हम

तुम्हारी कसम तुम्हें बहुत प्यार करते है हम।

14) तुझे याद कर लूं तो सुकून मिल जाता है

मेरे गमों का इलाज भी कितना सस्ता है।

15) जिंदगी में एक ही चाहत है की

आप मेरी जगह किसी को ना दें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN