Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/28/1200x900/ajk_1777377924435_1777377933956.jpgफरहान अख्तर ना सिर्फ एक्टर, सिंगर, प्रोड्यूसर हैं बल्कि एक शानदार डायरेक्टर भी। फरहान ने कई साल पहले जी ले जरा फिल्म की अनाउंसमेंट की थी, लेकिन अभी तक फिल्म को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है।
फरहान अख्तर में साल 2021 में फिल्म जी ले जरा की अनाउंसमेंट की थी। इस फिल्म की अनाउंसमेंट से सभी काफी सरप्राइज हुए थे क्योंकि उन्होंने बताया था कि इस मूवी में आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में होंगी। सभी तीनों एक्ट्रेसेस को साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेज थे, लेकिन फिर बीच में इस फिल्म को लेकर चुप्पी हो गई। इसके बारे में कोई अपडेट नहीं आया। वहीं ऐसा भी कहा गया कि फिल्म अब बंद हो गई है। लेकिन कुछ दिनों पहले खबर आई कि फरहान इस प्रोजेक्ट पर दोबारा काम शुरू करेंगे, लेकिन नई कास्ट के साथ। अब फरहान ने इस पर चुप्पी तोड़ दी है।
फरहान ने क्या कहा
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात करते हुए फरहान ने कहा, ‘कई अफवाहें चल रही हैं। मुझे लेकिन सीक्रेट्स रखना पसंद नहीं है। जब भी मुझे लगता है कि फिल्म तैयार है जाने के लिए तो मैं सबके सामने वो बोल देता हूं और आगे भी ऐसा ही करूंगा।’
फरहान काम को लेकर दिल से लेना चाहते हैं फैसला
फरहान ने आगे कहा, ‘फिलहाल मैं एक ऐसी स्टेज पर हूं कि मैं फोकस कर रहा हूं कि मुझे बतौर डायरेक्टर अब क्या करना है। काफी कुछ चीजें चली हैं तो इसलिए मैं अब अपने दिल की सुनना चाहता हूं तो जैसे ही कुछ होगा तो सबको पता चल जाएगा।’
प्रियंका इस फिल्म से करेंगी भारतीय फिल्म में कमबैक
प्रियंका काफी समय से हिंदी फिल्मों से दूर हैं और ऐसा कहा जा रहा था कि इस फिल्म के जरिए प्रियंका बॉलीवुड में कमबैक करेंगी। लेकिन अब ये होगी कि नहीं पता नहीं। हालांकि वह एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी से इंडियन सिनेमा में वापसी कर रही हैं। इस तेलुगु फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू लीड रोल में होंगे।
आलिया के पास 2 फिल्में हैं तैयार
वहीं आलिया की बात करें तो उनके पास 2 फिल्में हैं रिलीज के लिए। वह लव एंड वॉर और अल्फा में भी नजर आने वाली हैं। लव एंड वॉर में आलिया के साथ रणबीर कपूर और विकी कौशल लीड रोल में होंगे। वहीं अल्फा में वह जबरदस्त एक्शन करती दिखेंगी और इसमें उनके साथ शरवरी वाघ लीड रोल में होंगी।
कटरीना ने लिया है काम से ब्रेक
कटरीना वहीं कुछ समय से काम से ब्रेक लेकर परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। वह पिछले साल मां बनी हैं बेटे की और प्रेग्नेंसी के बाद से ही वह ब्रेक पर हैं। अभी उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई अपडेट नहीं हैं।
डॉन 3 को लेकर फरहान-रणवीर की बैटल
वहीं फरहान की बात करें तो वह पिछले कुछ दिनों से डॉन 3 को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में पहले रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन फिर एक्टर फिल्म से बाहर हो गए। अब फरहान और रणवीर के बीच लीगल बैटल चल रही है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


