Home मनोरंजन समाचार Bhooth Bangla BO Day 12 : अक्षय कुमार की भूत बंगला ने...

Bhooth Bangla BO Day 12 : अक्षय कुमार की भूत बंगला ने मुंज्या को पछाड़ा, अब स्त्री पर है नजर; जानें कितने करोड़ कमाए

35
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/28/1200x900/bhut_1777394044368_1777394053204.jpg

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला की कमाई सोमवार से कम हो गई है, लेकिन धीरे-धीरे ही सही फिल्म आगे बढ़ती जा रही है। मूवी ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने रविवार को जबरदस्त कमाई की, लेकिन सोमवार को बुरी तरह गिरी। अब मंगलवार को फिल्म की कमाई सोमवार से थोड़ी ज्यादा हुई है, हालांकि फर्क सिर्फ कुछ लाख का है। एक्टर की हॉरर कॉमेडी फिल्म की कमाई से हालांकि एक्ट्रेस वामिका गब्बी काफी खुश हैं। अब बताते हैं आपको फिल्म ने टोटल कितने करोड़ कमा लिए हैं।

मंगलवार को फिल्म ने 3.80 करोड़ की कमाई कर ली है तो इस हिसाब से मूवी ने टोटल 143.73 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं नेट भारत में टोटल मूवी ने 120.85 करोड़ कमा लिए हैं।

दूसरे हफ्ते का कलेक्शन आपको बताते हैं।

दूसरे शुक्रवार 5.75 करोड़
दूसरे शनिवार 10.75 करोड़
दूसरे रविवार 12.50 करोड़
दूसरे सोमवार 3.65 करोड़
दूसरे मंगलवार 3.80 करोड़

पहले हफ्ते फिल्म ने 84.40 करोड़ कमाए थे और अब तक के कलेक्शन के साथ फिल्म ने अब तक टोटल 120.85 करोड़ कमा लिए हैं।

मुंज्या को किया पीछे अब स्त्री पर नजर

इस कमाई के साथ फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर फिल्म की लिस्ट में मुंज्या को क्रॉस कर दिया है और अब यह 8वें नंबर पर आ गई है। वहीं स्त्री को पछाड़ने के लिए फिल्म को सिर्फ 8 करोड़ कमाने हैं और फिर फिल्म सातवें नंबर पर आ जाएगी।

अब आपको बताते हैं कि भारत की सबसे ज्यादा हॉरर कॉमेडी कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में नंबर 1 पर स्त्री 2, नंबर 1 पर भूल भुलैया 3, तीसरे नंबर पर गोलमाल अगेन, भूल भुलैया 2, थामा, द राजा साब, स्त्री, भूत बंगला, मुंज्या, सर्वम माया है।

वामिका का स्पेशल पोस्ट

बता दें कि फिल्म के 100 करोड़ कमाने पर वामिका गब्बी ने स्पेशल पोस्ट शेयर किया और लिखा, शब्दों से बयां नहीं कर सकती। शुक्रगुजार हूं प्रियदर्शन, अक्षय कुमार, एकता कपूर और पूरी कास्ट का जिन्होंने इस फिल्म पर विश्वास दिखाया। भूत बंगला जितनी हमारी है उतनी आपकी है…और दर्शकों को थैंक्यू आपने फिल्म देखी, इसे फील किया और धीरे-धीरे इसे इसका स्पेस दे रहे हैं। यह सिर्फ शुरुआत हैं और मैं आगे बढ़ती रहूंगी और एंटरटेन करती रहूंगी।

भूत बंगला की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल और राजपाल यादव भी हैं। फिल्म को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं।

इस फिल्म के जरिए प्रियदर्शन और अक्षय कुमार 14 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। दोनों इससे पहले हेरा फेरी, गरम मसाला, भागम भाग, भूल भुलैया, दे दना दन, खट्टा मीठा में साथ काम कर चुके हैं। वहीं भूत बंगला के बाद दोनों फिर फिल्म हैवान में साथ काम करेंगे। इस फिल्म को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें अक्षय के साथ सैफ अली खान लीड रोल में होंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN