Home  लाइफस्टाइल समाचार चेहरे की रंगत 2 शेड तक ब्राइट कर सकता है ये DIY...

चेहरे की रंगत 2 शेड तक ब्राइट कर सकता है ये DIY नेचुरल मास्क, सिर्फ 3 चीजें मिलाकर बनाएं!

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Glowing Skin Remedy: स्किन का ग्लो गायब हो गया है और स्किन टोन भी डल पड़ गई है, तो ये नेचुरल DIY मास्क एक बार जरूर ट्राई करें। रेगुलर यूज के साथ आपको काफी अच्छे रिजल्ट देखने को मिलेंगे।

अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि बचपन में तो उनकी स्किन का रंग काफी साफ था, लेकिन समय के साथ डल पड़ गया है। यहां तक कि प्रॉपर स्किन केयर रूटीन और महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स यूज करने के बाद भी खास कोई फर्क नहीं दिखाई पड़ता। दरअसल समय के साथ टैनिंग, धूल-मिट्टी और लाइफस्टाइल का सीधा असर आपकी स्किन टोन पर भी दिखाई देता है। यही वजह है कि ज्यादातर मामलों में स्किन टोन पहले से डल हो जाती है। अगर आपके चेहरे या बॉडी की रंगत भी समय के साथ डल पड़ गई है, तो ये होम रेमेडी आपको आज से ही शुरू कर देनी चाहिए। अगर आपका रेगुलर यूज करते हैं, तो 1 से 2 शेड तक आपकी स्किन टोन ब्राइट हो सकती है। दरअसल ये रेमेडी आपकी खोई क्यों रंगत को ही वापस ले कर आने में मदद करती है। आइए जानते हैं कैसे।

स्किन को ब्राइट बना देगा ये DIY मास्क

अगर आपकी स्किन भी समय के साथ डल होती जा रही हैं, तो एक बार ये होम रेमेडी ट्राई कर के देखें। सभी चीजें नेचुरल हैं और आसानी से मिलने वाली हैं। आपको बस इसके लिए चुकंदर का पाउडर (बीटरूट पाउडर), बेसन और एलोवेरा जेल को आपस में मिक्स कर के एक पेस्ट तैयार कर लेना है। अगर आपके चुकंदर का पाउडर नहीं है, तो इसका रस निकालकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

कैसे और कब इस्तेमाल करें

इस मास्क को आप अपने फेस और बॉडी दोनों पर अप्लाई कर सकते हैं। बस पहले स्किन को अच्छे से क्लीन कर लें, फिर इस मास्क की एक लेयर अप्लाई करें। अब इसे ड्राई होने दें, लगभग 15-20 मिनट में ये अच्छे से सूख जाएगा। अब आपको साफ पानी से चेहरे या बॉडी को वॉश कर लेना है। इसके बाद मॉइश्चराइजर लगाना बिल्कुल भी स्किप ना करें। चूंकि ये पूरी तरह नेचुरल है और स्किन के लिए बिल्कुल भी है हार्श नहीं है, इसलिए आप इसे हफ्ते में 3-4 बार आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्यों फायदेमंद है ये कॉम्बिनेशन

बीटरूट पाउडर, बेसन और एलोवेरा जेल का ये कॉम्बिनेशन स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। बीटरूट एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है, जो स्किन को हेल्दी ग्लो देने में मदद करता है। वहीं बेसन एक बेहतरीन क्लीनिंग एजेंट है, जो एकस्ट्रा ऑयल और डर्ट को रिमूव करता है। एलोवेरा जेल स्किन को ठंडक देता है और हाइड्रेट रखना है, जिससे स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आती है।

ध्यान रखें ये जरूरी बातें

अगर आपकी स्किन काफी सेंसेटिव है तो एक बार पैच टेस्ट करना सही रहेगा। अगर किसी भी तरह की खुजली, एलर्जी या रेडनेस की समस्या होती है तो इसे अवॉइड ही करें। इसके अलावा अगर आपकी स्किन पहले से ही काफी ड्राई है तो हो सकता है ये मास्क ड्राइनेस को थोड़ा और बढ़ा दे। इसके लिए आप मास्क में दो बूंद बादाम का तेल या थोड़ी सी मलाई एड कर सकती हैं। गाढ़ी दही या कच्चा दूध भी एक अच्छा ऑप्शन रहेंगे।

(Images Credit- Pinterest)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN