Home टेक न्यूज़ खुलासा! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ आ...

खुलासा! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ आ रहा OnePlus Nord CE 6 Lite, ₹25000 से कम होगी कीमत

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OnePlus Nord CE 6 Lite लॉन्च से पहले इसके दमदार फीचर्स सामने आ गए हैं। इस स्मार्टफोन में 50MP कैमरा, 120Hz स्मूद डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे शानदार फीचर्स 25000 रुपए से कम में मिल सकते हैं।

OnePlus Nord CE 6 Lite Leaks: वनप्लस मिड रेंज में दो नए स्मार्टफोन वनप्लस नॉर्ड सीई 6 और नॉर्ड सीई 6 लाइट को अगले हफ्ते लॉन्च करने वाला है। ये फोन OnePlus Nord CE 6 लाइनअप का पार्ट होंगे। खास बात यह है कि ये सीरीज अगले हफ्ते 7 मई को पेश होने वाली है। बताते चलें कि नॉर्ड सीई लाइट सीरीज दो साल बाद भारतीय बाजार में वापसी कर रही है, जो वनप्लस नॉर्ड सीई 4 की जगह लेगी, जिसे 2024 में लॉन्च किया गया था।

अब कंपनी ने खुद Nord CE 6 Lite के फीचर्स की डिटेल्स लीक कर दी है। वनप्लस नॉर्ड सीई 6 लाइट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7000 सीरीज का चिपसेट होगा। इसके साथ ही वनप्लस नॉर्ड सीई 6 लाइट को 20,000 रुपये से 25,000 रुपये की रेंज में सबसे तेज फोन कहा जा रहा है, जिसका मतलब है कि इसकी कीमत इसी रेंज में होगी।

OnePlus Nord CE 6 Lite के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स (माइक्रोसाइट से)

वनप्लस नॉर्ड सीई 6 लाइट में 6.72 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है और जरूरत पड़ने पर 144Hz तक बढ़ाया जा सकता है। गेमर्स के लिए यह शूटर गेम्स में 90 FPS तक और रनर गेम्स में 144 FPS तक सपोर्ट करता है। वनप्लस नॉर्ड सीई 6 लाइट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स चिपसेट लगा है।

वनप्लस नॉर्ड सीई 6 लाइट में 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन एक बार चार्ज करने पर दो दिनों तक चल सकता है और छह साल तक इस्तेमाल करने के बाद भी इसकी बैटरी 80 प्रतिशत तक बनी रहती है। यह 45W सुपरवीओओसी चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए वनप्लस नॉर्ड सीई 6 लाइट में 50MP का प्राइमरी कैमरा है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह डिवाइस MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है और Android आधारित OxygenOS 16 पर चलता है।

वनप्लस नॉर्ड सीई 6 लाइट में कई AI फीचर्स हैं, जैसे 4K सपोर्ट के साथ मोशन फोटोज और AI परफेक्ट शॉट, AI रिफ्लेक्शन इरेज़र, AI डिटेल बूस्ट, AI पोर्ट्रेट ग्लो, AI इरेज़र और AI रीफ्रेम जैसे कई AI-आधारित टूल्स। फोन में Google के Gemini AI फीचर्स भी शामिल हैं, जिनमें कैमरा और स्क्रीन शेयरिंग सपोर्ट के साथ Gemini Live भी शामिल है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN