Home  लाइफस्टाइल समाचार ना धूप में सुखाना, ना भूनने का झंझट! 5 मिनट में तैयार...

ना धूप में सुखाना, ना भूनने का झंझट! 5 मिनट में तैयार करें हरी मिर्च का चटपटा अचार, शेफ कुणाल कपूर की रेसिपी

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

चटपटी मिर्च का अचार आपने छोले-कुल्चे या फिर भटूरे के साथ खूब खाया होगा लेकिन क्या कभी घर पर बनाया है। शेफ कुणाल कपूर ने ईजी रेसिपी बताई है, जिसे आप एक बार ट्राई करके देखें।

गर्मी हो या सर्दी का मौसम अचार सदाबहार होता है और हर थाली में मौजूद होता है। आम, मिर्च, कटहल, लहसुन, अदरक ना जाने कितने तरह के अचार भारतीय रसोई में बनते हैं। इन सभी में से सबसे खास अचार होता है, हरी मिर्ची का। हरी मिर्च का अचार दाल-चावल, पूड़ी, पराठा, छोले-भटूरे, कुल्चा सभी के साथ बड़े चाव से खाया जाता है। कई लोग इसे बाजार से लेकर आते हैं लेकिन इसे घर पर बनाने में भी कोई झंझट नहीं है। ना आपको इसे धूप में सुखाना पड़ेगा और ना ही ज्यादा हवा-पानी की जरूरत होगी। शेफ कुणाल कपूर ने हरी मिर्च का टेस्टी और चटपटा अचार बनाने की रेसिपी शेयर कर दी है और वो भी सिर्फ 5 मिनट में बनाकर रेडी हो जाएगा।

हरी मिर्च के अचार के लिए इंग्रेडिएंट्स-

हरी मिर्च – 250 ग्राम

नमक – 1½ छोटा चम्मच

मेथी दाना – 1 छोटा चम्मच

कलौंजी – 1 छोटा चम्मच

सौंफ – 1 बड़ा चम्मच

राई – 2 बड़े चम्मच

हींग – ½ छोटा चम्मच

हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच

कश्मीरी लाल मिर्च – 1½ छोटा चम्मच

नमक – 1½ छोटा चम्मच

सरसों का तेल – ¼ कप

सिरका – 3 बड़े चम्मच

हरी मिर्च को करें रेडी

हरी मिर्च का अचार बनाने के लिए सबसे पहले तो आपको मिर्ची को तैयार करना पड़ेगा। उसे अच्छे से धोएं, कपड़े या पंखे में सुखाएं, जिससे पानी ना लगा रहें। फिर उसकी डंडी हटाकर शार्प चाकू से बीच से आधा-आधा काट लें। अब कटी हरी मिर्च में थोड़ा नमक डालकर करीब आधे घंटे के लिए इसे छोड़ दें। ऐसा करने से इसका पानी निकल जाएगा।

मसाला करें तैयार

अब आपको तवे या कढ़ाही में मेथी दाना, सौंफ, राई, कलौंजी को हल्का भूनना है, ज्यादा कलर नहीं बदलना चाहिए। अब ओखली या सिलबट्टे में इसे दरदरा पीस लें। ज्यादा महीन ना करें, स्वाद में फर्क आ जाएगा।

अचार बना लें

आधे घंटे बाद हरी मिर्च को अलग बाउल में रख लें और रिसे हुए पानी को हटा दें। अब इसमें दरदरा पिसा हुआ मसाला डालें, हल्दी, हींग, लाल मिर्च, नमक, सरसों का तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद बारी आएगी मेन सामग्री की, जिससे हरी मिर्च के अचार का स्वाद भी अच्छा होगा और शेल्फ लाइफ भी बढ़ेगी। आपको इस अचार में डालना होगा 3 स्पून सफेद सिरका। इसे डालने के बाद अच्छे से मिक्स करें और बस फिर आपका अचार बनकर रेडी है। वैसे ये अचार आप तुरंत खा सकते हैं लेकिन 24 घंटे के लिए रख देंगे, तो मिर्ची गल जाएगी। इसे आप 15 दिन तक शीशी या जार में रखकर फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN