Home  लाइफस्टाइल समाचार चमक देखकर नकली चांदी तो नहीं खरीद रही हैं आप? इन 4...

चमक देखकर नकली चांदी तो नहीं खरीद रही हैं आप? इन 4 तरीकों से करें असली चांदी की पहचान

20
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं और यही कारण है कि अब ये नकली भी बिक रही है। असली जैसी चमक देखकर कहीं आप तो नकली चांदी नहीं खरीद रहे हैं? आज हम आपको असली चांदी की पहचान करने के 4 आसान तरीके बताने जा रहे हैं।

Real vs Fake Silver: सोने-चांदी के भाव लगातार आसमान छू रहे हैं और खासतौर पर चांदी जो सोने से भी ज्यादा महंगी मिल रही है। ऐसे में चांदी खरीदना लगभग लोगों के लिए मुश्किल है। जिनके घरों में शादी है, उन्हें तो चांदी के गहने या फिर सामान बनवाना ही पड़ रहा है। महंगी होने के कारण चांदी की ठगी के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में वैष्णो देवी में नकली चांदी पकड़ी गई, तो वही कुछ सुनार भी महंगे दाम में नकली चांदी बेच रहे हैं। नकली चांदी में अंदर एल्युमिनियम होता है और उस पर चांदी का पानी चढ़ा देते हैं, इसकी चमक देखने में बिल्कुल असली लगती है, जिससे लोग आसानी से धोखा खा जाते हैं। कहीं आप भी नकली चांदी ना खरीद लें, इसलिए आज हम आपको असली-नकली में फर्क करने के 4 आसान तरीके बताने जा रहे हैं।

4 आसान तरीकों से करें पहचान

अगर आप चांदी-सोना की परख करना नहीं जानते हैं, तो सुनार आपको आसानी से बेवकूफ बना सकता है। उनके पास कई ऐसी धातू होती हैं, जिनपर चांदी का पानी चढ़ाकर उसे असली जैसा बना सकते हैं। आप असली चांदी समझकर लाखों रुपये दे देंगे लेकिन असल में आप धोखा खा चुके होंगे। तो चलिए आज 4 तरीके सीख लीजिए, जिससे असली चांदी की पहचान मिनटों में कर लेंगे।

  • हॉलमार्क चेक करें

असली चांदी की पहचान करने का आसान तरीका है उसका हॉलमार्क चेक करें। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) का लोगो, 925 ग्रेड शुद्धता की पहचान है। बिना हॉलमार्क वाली चांदी नकली हो सकती है। नियमों के अनुसार, चांदी असली होने के कुछ ग्रेड होते हैं, जो हर किसी पर छपे होते हैं। इसमें 800, 835, 925, 958, 970, 990, 999 ग्रेड हैं और हॉलमार्क में सिल्वर (SILVER) लिखा होगा। साथ में HUID कोड भी छपा रहता है।

  • चुंबक वाला टेस्ट

असली चांदी होगी तो वह कभी भी चुंबक से चिपकेगी नहीं, जबकि नकली वाली फौरन चिपकने लगेगी। अगर आप चांदी खरीदने जा रहे हैं, तो छोटा सा चुंबक साथ रखें। इससे भी आप असली चांदी का पता कर सकते हैं। इस टेस्ट को करने के लिए आपको चांदी के पास चुंबक को धीरे-धीरो घुमाना होगा, अगर चांदी हिलने लगती है या चिपकती है तो आप नकली खरीद रहे हैं।

  • रंग से करें जांच

असली चांदी पानी और हवा के कारण काली पड़ जाती है लेकिन साफ करने पर फिर से चमक उठती है। नकली चांदी की चमक एक बार खो गई, तो दोबारा नहीं आती। ऐसे भी आप नकली चांदी का पता कर सकते हैं, उसे पानी में डालकर कुछ घंटों के लिए रखें, अगर वह काली पड़ने लगे तो समझ लें ये नकली है।

  • बर्फ वाली ट्रिक

चांदी के सिक्के पर अगर आप बर्फ का टुकड़ा रखते हैं, तो वह तेजी से पिघलने लगता है। यह कोई जादू नहीं, बल्कि पूरी तरह विज्ञान है। दरअसल, चांदी गर्मी को बहुत तेजी से ट्रांसफर करती है। जैसे ही बर्फ चांदी को छूती है, उसकी ठंडक तुरंत फैलती है और बर्फ जल्दी पिघलने लगती है। इसके बाद जब आप उस चांदी के सिक्के को उठाते हैं, तो वह काफी ठंडी महसूस होती है। वहीं, अगर चांदी नकली है, तो उस पर रखी बर्फ धीरे-धीरे पिघलेगी, क्योंकि नकली धातुएं गर्मी को इतनी तेजी से ट्रांसफर नहीं कर पातीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN