Home व्यापार समाचार Stock Market Crash Today: सेंसेक्स 800 अंक टूटा, IT स्टॉक्स लुढ़के, ₹4...

Stock Market Crash Today: सेंसेक्स 800 अंक टूटा, IT स्टॉक्स लुढ़के, ₹4 लाख करोड़ डूबे

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Stock Market Today live: आज आईटी कंपनियों के शेयर पस्त हैं। इनकी वजह से सेंसेक्स-निफ्टी पर दबाव है। एचसीएल टेक 4.18, इन्फोसिस 3.83, टीसीएस 2.33, टेक महिंद्रा 2.52 पर्सेंट नीचे ट्रेड कर रहे हैं।

Stock Market Today live 24 April 9:59 AM: घरेलू शेयर मार्केट क्रैश हो गया है। सेंसेक्स 801अंकों का गोता लगाकर 76862 के लेवल पर आ गया है। जबकि, निफ्टी में 216 अंकों की बड़ी गिरावट है। यह 23956 पर आ गया है। इस गिरावट की वजह से निवेशकों को ₹4 लाख करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप पिछले सत्र के ₹466 लाख करोड़ से गिरकर सत्र के दौरान ₹462 लाख करोड़ हो गया।

Stock Market Today live 24 April 9:32 AM: घरेलू शेयर मार्केट में गिरावट तेज हो गई है। सेंसेक्स 551 अंकों का गोता लगाकर 77112 के लेवल पर आ गया है। जबकि, निफ्टी में 147 अंकों की बड़ी गिरावट है। यह 24025 पर आ गया है। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 28 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर हैं। केवल स्टेट बैंक और अल्ट्राटेक ही हरे निशान पर हैं।

Stock Market Today live 24 April 9:15 AM: घरेलू शेयर मार्केट की सेहत सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भी नासाज नजर आ रही है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 180 अंकों की गिरावट के साथ 77483 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 72 अंक नीचे 24100 पर खुला।

Stock Market Today live 24 April 7:55 AM: मिश्रित ग्लोबल संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 सावधानी के बीच पॉजीटिव शुरुआत कर सकते हैं। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और अमेरिका-ईरान तनाव के चलते निवेशकों का रुख फिलहाल सावधानी भरा बना हुआ है। इससे पहले गुरुवार को भी बाजार में बिकवाली का दबाव जारी रहा। सेंसेक्स 852 अंक टूटकर 77,664 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 करीब 205 अंक गिरकर 24,173 पर आ गया।

आज बाजार के लिए क्या हैं संकेत

एशियाई बाजार

एशियाई बाजारों में शुक्रवार को मिश्रित कारोबार देखने को मिला। जापान का निक्केई 225 0.47% और टॉपिक्स 0.30% बढ़ा। कोस्पी 0.23% गिर गया, जबकि कोस्डैक सपाट कारोबार कर रहा था। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने कम खुलने का संकेत दिया।

GIFT निफ्टी टूडे

गिफ्ट निफ्टी करीब 24,230 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, जो पिछले बंद से हल्का प्रीमियम दिखा रहा है। इससे संकेत मिलता है कि भारतीय बाजार की शुरुआत हल्की सकारात्मक हो सकती है, लेकिन उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

वॉल स्ट्रीट में कमजोरी

अमेरिकी बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए। डॉऊजोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 180.70 अंक या 0.37% गिरकर 49,309.33 हो गया, जबकि एसएंडपी 500 29.60 अंक या 0.41% टूटकर 7,108.30 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 219.06 अंक या 0.89% 24,438.50 पर बंद हुआ।

तेल की कीमतों में तेजी

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी है। ब्रेंट क्रूड 106 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया है, जबकि WTI भी मजबूती दिखा रहा है। भारत जैसे आयातक देश के लिए यह चिंता का विषय है, क्योंकि इससे महंगाई और आर्थिक दबाव बढ़ सकता है।

डॉलर मजबूत

अमेरिकी डॉलर में मजबूती देखने को मिल रही है और यह तीन हफ्तों में पहली बार साप्ताहिक बढ़त की ओर बढ़ रहा है। डॉलर इंडेक्स 98.81 पर पहुंच गया है। डॉलर मजबूत होने से उभरते बाजारों, खासकर भारत, पर दबाव बढ़ता है।

अन्य संकेत

सोना-चांदी के भाव

स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.1% बढ़कर 4,697 डॉलर प्रति औंस हो गई। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, जून डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 0.2% गिरकर 4,712.50 डॉलर हो गया। स्पॉट सिल्वर 0.1% गिरकर 75.36 डॉलर प्रति औंस हो गया।

Infosys के नतीजे

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Infosys ने Q4 में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा 27.8% बढ़कर ₹8,501 करोड़ रहा, जबकि मार्जिन में भी सुधार देखने को मिला। साथ ही कंपनी ने ₹25 प्रति शेयर का डिविडेंड देने की घोषणा की है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN