Home व्यापार समाचार विजय केडिया ने मारी एंट्री, रॉकेट बना यह छोटकू शेयर, 2400% उछला...

विजय केडिया ने मारी एंट्री, रॉकेट बना यह छोटकू शेयर, 2400% उछला है शेयर का दाम

34
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयरों में तूफानी तेजी है। कंपनी के शेयर शुक्रवार को 5% चढ़कर 111.85 रुपये पर पहुंच गए हैं। दो महीने से कम में कंपनी के शेयर दोगुने से ज्यादा बढ़ गए हैं। दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने कंपनी के 44.44 लाख शेयर खरीदे हैं।

सोलर कंपनी वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर रॉकेट सा उड़ रहे हैं। सोलर सेल और मॉड्यूल्स बनाने वाली कंपनी वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर शुक्रवार को BSE में 5 पर्सेंट चढ़कर 111.85 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 दिन में सोलर कंपनी के शेयरों में 22 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक महीने में वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर 45 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने वेबसोल एनर्जी सिस्टम पर बड़ा दांव लगाया है। केडिया ने इस सोलर कंपनी के 44 लाख से ज्यादा शेयर खरीदे है।

विजय केडिया ने खरीदे हैं 44 लाख से ज्यादा शेयर
दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने वेबसोल एनर्जी सिस्टम पर बड़ा दांव लगा दिया है। केडिया ने इस सोलर कंपनी के 44.44 लाख शेयर खरीदे हैं। वेबसोल एनर्जी सिस्टम में इस दिग्गज इनवेस्टर की हिस्सेदारी 1.02 पर्सेंट है। केडिया ने वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर 13 मार्च 2026 से 31 मार्च के बीच खरीदे हैं। 13 मार्च 2026 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न डेटा में विजय केडिया का नाम कंपनी के प्रमुख शेयरधारकों में नहीं था। वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर शुक्रवार को BSE पर 111.85 रुपये पर पहुंच गए हैं, इस शेयर प्राइस पर केडिया के 44.44 लाख शेयरों की वैल्यू 49 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।

2 महीने से कम में 120% से ज्यादा उछले शेयर
वेबसोल एनर्जी सिस्टम ( Websol Energy System) के शेयर पिछले 2 महीने से कम में 120 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। सोलर सेल और मॉड्यूल्स बनाने वाली कंपनी वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर 9 मार्च 2026 को 50.39 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 24 अप्रैल 2026 को 111.85 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले एक महीने में वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयरों में 45 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 159.90 रुपये है।

2400% से अधिक चढ़ गए हैं सोलर कंपनी के शेयर
सोलर कंपनी वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर पिछले 5 साल में 2400 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर 23 अप्रैल 2021 को 4.35 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 24 अप्रैल 2026 को 111.85 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 820 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयर 1130 पर्सेंट उछल गए हैं। अगर पिछले 2 साल की बात करें तो वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर 63 पर्सेंट चढ़े हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN