Home मनोरंजन समाचार YRKKH Twist: अरमान और विद्या के बीच छिड़ेगी कानूनी जंग? प्रोमो देख...

YRKKH Twist: अरमान और विद्या के बीच छिड़ेगी कानूनी जंग? प्रोमो देख लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

23
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/24/1200x900/24th_april_yrkkh_1776993319790_1776993330559.jpg

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: मायरा को इंसाफ दिलाने के बाद अभिरा अपना और अरमान का रिश्ता संवारेगी। सामने आए प्रोमो में इस बात का साफ हिंट मिला है।

YRKKH Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी बदलने वाली है। सामने आए प्रोमो में इसका हिंट दिया गया है। दरअसल, अभिरा को पता चल गया है कि अरमान और उसके बीच विद्या ने जानबूझकर गलतफहमियां पैदा की थीं। हालांकि, अभिरा इस वक्त विद्या पर नहीं, मायरा पर फोकस करना चाहती है इसलिए चुप है। हालांकि, ये चुप्पी ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। (ये भी पढ़ें : TRP Report: 6 हिंदी शोज जिसे नहीं मिल रहे दर्शक, टीआरपी लिस्ट में सबसे नीचे)

अरमान का फैसला

प्रोमो के मुताबिक, विद्या सामने रखा न्यूजपेपर पढ़ती है। न्यूजपेपर की लीड खबर होती है, ‘बेटे ने हमेशा के लिए त्यागा अपनी मां को।’ ये पढ़कर विद्या कहती है, ‘बच्चे अपनी मां से रिश्ता थोड़ी तोड़ सकते हैं।’ इसके बाद अरमान और अभिरा आते हैं। अरमान, विद्या को एक लीगल डॉक्यूमेंट देता है और कहता है, ‘बचपन में अपने जो नाम मुझे दिया था उसे खत्म करने आया हूं। आज से आप मेरी कोई नहीं लगतीं।’

अभिरा को मारने की कोशिश

विद्या भड़क जाती है और अभिरा के गाल पर थप्पड़ जड़ने के लिए आगे बढ़ती है। हालांकि, अरमान बीच में आ जाता है और कहता है, ‘अभिरा तक पहुंचने के लिए आपको मुझसे होकर गुजरना पड़ेगा।’ ये सुनकर सिर्फ विद्या ही नहीं, अभिरा भी दंग रह जाती है। अरमान, अभिरा का हाथ पकड़ता है और कहता है, ‘आठ साल पहले जो गलती की थी उसे सुधारने का वक्त आ गया है। प्लीज हमारी जिंदगी से चले जाइए।’ इतना कहते ही अरमान और अभिरा वहां से चले जाते हैं।

लोगों का रिएक्शन

प्रोमो देख लोग बोल रहे हैं कि ऐसा होगा नहीं। अरमान और अभिरा को एक-दूसरे के करीब जाते देख विद्या डरने लगेगी। जब अभिरा, मायरा को बेगुनाह साबित कर देगी तब विद्या ये सपना देखेगी। एक ने लिखा, ‘सपना है।’ दूसरे ने लिखा, ‘मुझे तो लगता है कि अभिरा, अरमान को कभी सच बताएगी ही नहीं।’

आज के एपिसोड का रीकैप

अरमान और अभिरा अपने मिशन में कामयाब हो जाते हैं। मायरा की दोस्त काजल कोर्ट में बयान देने के लिए राजी हो जाती है। इतना ही नहीं, काजल, अभिरा को बताती है कि उसके पास उस दिन की वीडियो रिकॉर्डिंग भी है। अभिरा खुश हो जाती है और अरमान के साथ काजल और उसकी मां को अपने साथ ले जाती हैं। हालांकि, जब ये बात मिस्टर मित्तल को पता चलती है तब वह बीच रास्ते से काजल और उसकी मां को उठाकर ले जाते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN