Home मनोरंजन समाचार Bhooth Bangla Day 8 Box Office Collection LIVE: ‘भूत बंगला’ का डे...

Bhooth Bangla Day 8 Box Office Collection LIVE: ‘भूत बंगला’ का डे 8, शुक्रवार के दिन भी नहीं आ रहा उछाल

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/24/1200x900/24th_april_bhooth_bangla_1776996337823_1776996342860.jpg

Bhooth Bangla Day 8 Box Office Collection: ‘भूत बंगला’ आज भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये (ग्रॉस) का आंकड़ा पार करेगी। इतना ही नहीं, फिल्म का नेट कलेक्शन भी 90 करोड़ के पास पहुंच जाएगा।

Bhooth Bangla Box Office Day 8: हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने अपने पहले हफ्ते में ठीक-ठाक प्रदर्शन करने के बाद अब दूसरे हफ्ते (डे 8) में कदम रख दिया है। फिल्म ने डे 7 तक 84.05 करोड़ रुपये (नेट) का कलेक्शन किया है। वहीं अब सबकी नजर डे 8 की कमाई पर है। ये देखना दिलचस्प होगा कि आज फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ रुपये (नेट) का आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं। (ये भी पढ़ें: Bhoot Bangla Review: ‘भूत बंगला’ कैसी है, फिल्म में हॉरर है या नहीं, ‘भूल भुलैया’ जैसी तो नहीं?)

Bhooth Bangla Day 8 Live Updates: ‘भूत बंगला’ का डे 8 का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भूत बंगला’ ने अपने 8वें दिन (दूसरे शुक्रवार) की शुरुआत मजबूती के साथ की है। यहां देखिए लाइव अपडेट।

सुबह 8 बजे तक: 0.03 करोड़ रुपये

सुबह 9 बजे तक: 0.05 करोड़ रुपये

सुबह 10 बजे तक : 0.10 करोड़ रुपये

नोट: ये डेटा सैकनिक की वेबसाइड से लिया गया है। हर एक घंटे में ये डेटा अपडेट होगा।

डे 7 तक का सफर

1. डे 7 (गुरुवार) का कलेक्शन: 5.15 करोड़ रुपये

2. भारतीय बॉक्स ऑफिस से किया गया नेट कलेक्शन: 84.05 करोड़ रुपये

3. भारतीय बॉक्स ऑफिस से किया गया ग्रॉस कलेक्शन: 99.95 करोड़ रुपये

4. विदेशी बॉक्स ऑफिस से कमाए गए पैसे (डे 7 तक): 35.50 करोड़ रुपये

5. वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन: 135.45 करोड़ रुपये

ये भी पढ़ें: आज OTT पर 7 फिल्में और सीरीज हुई हैं रिलीज, बना लें वीकेंड पर बिंज वॉच का प्लान

दूसरे शुक्रवार (डे 8) की चुनौती

आज फिल्म के सामने कुछ नई फिल्में जैसे ‘गिन्नी वेड्स सन्नी 2’, ‘द वॉर्डरोब’, ‘श्री बाबा नीम करोरी महाराज’ आदि भी चुनौती बनकर खड़ी हैं। ऐसे में ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि आज फिल्म 4.50 – 5.00 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। इतना ही नहीं, आज भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन भी 100 करोड़ के पार जाएगा

‘भूत बंगला’ के बारे में

सिर्फ अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ही नहीं, तबू और अक्षय कुमार की जोड़ी ने भी ‘भूत बंगला’ के जरिए वापसी की है। हालांकि, फिल्म की कास्टिंग, कहानी, बैकग्राउंड म्यूजिक और गानों की वजह से फिल्म सुपर डुपर हिट नहीं हो पा रही है।

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा रेटिंग वालीं 5 फिल्में, क्या आपने सारी देखी हैं?

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की आने वाली फिल्में

‘भूत बंगला’ के बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की ‘हैवान’ आने वाली है। दिलचस्प बात ये है कि ‘हैवान’ हॉरर कॉमेडी नहीं बल्कि एक थ्रिलर फिल्म होगी। ये फिल्म मलयालम थ्रिलर ‘ओप्पम’ की रीमेक है और इसमें अक्षय के साथ सैफ अली खान नजर आएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN