Home विश्व समाचार चेहरे पर मास्क, कंधे पर बंदूक; कैसे भारत आ रहे जहाज पर...

चेहरे पर मास्क, कंधे पर बंदूक; कैसे भारत आ रहे जहाज पर ईरान ने कर लिया कब्जा, देखें VIDEO

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

वीडियो में सबसे पहले जहाज के पास एक ईरान की छोटी बोट आती दिखती है। वह बिल्कुल जहाज के करीब आकर रुकती है और उसमें सीढ़ियों से चढ़कर नकाबपोश कमांडो जहाज के अंदर घुस जाते हैं। इन्होंने चेहरे को इस तरह से ढक रखा था कि सिर्फ आंख और मुंह ही दिखाई दे रहा था।

Iran Seized Ship: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पार करने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। बीते दिन उसने दो जहाजो को तब जब्त कर लिया, जब वह होर्मुज पार करने की कोशिश कर रहे थे। इसमें एक जहाज भारत आ रहा था। इस पूरे घटनाक्रम का खौफनाक वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे ईरान के नकाबपोश कमांडो बीच समुद्र जहाज पर धावा बोल देते हैं और उसको जब्त करके वापस ईरान ले जाते हैं।

वीडियो में सबसे पहले जहाज के पास एक ईरान की छोटी बोट आती दिखती है। वह बिल्कुल जहाज के करीब आकर रुकती है और उसमें सीढ़ियों से चढ़कर नकाबपोश कमांडो जहाज के अंदर घुस जाते हैं। इन्होंने चेहरे को मास्क से इस तरह से ढक रखा था, कि सिर्फ आंख और मुंह ही दिखाई दे रहा था। इनके कंधों पर बंदूकें थीं। जैसे ही ये कमांडों जहाज पर चढ़ते हैं, तुरंत बंदूक निकाल लेते हैं। इसी दौरान और भी बोट दिखती है, जिस पर ईरान का झंडा लगा हुआ था। ये कमांडो जहाज के विभिन्न हिस्सों से होते हुए और बंदूकों को लहराते हुए अगले भाग में पहुंच जाते हैं, जिससे जहाज पर कब्जा कर सकें। आखिरी फुटेज में जहाज वापस जाता देखा जा सकता है। यह पूरा वीडियो किसी हॉलीवुड फिल्म की तरह दिखता है, जिसमें बीच समुद्र किसी जहाज पर कब्जा हो जाता है।

बुधवार को ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दो जहाजों- पनामा के झंडे वाले MSC Francesca और लाइबेरिया के झंडे वाले Epaminondas- पर हमला करके उन्हें अपने कब्जे में कर लिया था। Epaminondas जहाज दुबई से गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह की ओर जा रहा था। इन दोनों जहाजों को IRGC ने कब्जा करके वापस ईरान के तट पर ले गई। ईरानी नौसेना ने अपने बयान में कहा, ”होर्मज को पार करने की कोशिश कर रहे दो जहाजों को जब्त कर लिया गया है।” उसने आरोप लगाया है कि ये जहाज नियमों का उल्लंघन कर रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें रोका गया।

जहाजों की जब्ती के पीछे क्या वजह?

IRGC नेवी कमांड ने दो जहाजों को जब्त करने की वजह बताई है। प्रेस टीवी पर जारी बयान के मुताबिक, IRGC ने कहा कि दोनों जहाजों ने जरूरी परमिट के बिना काम करके और नेविगेशन सिस्टम से छेड़छाड़ करके समुद्री सुरक्षा को खतरे में डाला। बयान में कहा गया, “दो नियम तोड़ने वाले जहाज, ‘MSC-FRANCESCA’ (जिसका संबंध जायोनी शासन से है) और ‘EPAMINODES’, जिन्होंने जरूरी परमिट के बिना काम करके और नेविगेशन सिस्टम से छेड़छाड़ करके समुद्री सुरक्षा को खतरे में डाला था, उन्हें IRGC नेवी ने जब्त कर लिया और ईरान के तट की ओर ले जाया गया। होर्मुज में व्यवस्था और सुरक्षा में किसी भी तरह की रुकावट हमारी ‘रेड लाइन’ है।” IRGC नेवी ने इस बात पर भी जोर दिया कि वह इस स्ट्रेट पर पूरी नजर रखती है और दोहराया कि कोई भी ऐसा काम, जिसे ईरान के समुद्री नियमों का उल्लंघन माना जाएगा या जिससे इस जलमार्ग से सुरक्षित गुजरने में रुकावट आएगी, उस पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN