Home विश्व समाचार नेपाल में एक महीने के अंदर फिर बवाल, बालेन शाह के होम...

नेपाल में एक महीने के अंदर फिर बवाल, बालेन शाह के होम मिनिस्टर का ही इस्तीफा

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नेपाल के होम मिनिस्टर सुदन गुरुंग अपना पद छोड़ने का ऐलान किया। उनकी संपत्ति के बारे में कुछ सवाल उठाए गए थे और उसी के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है। सुदन गुरुंग ने कहा कि मैं नैतिक जिम्मेदारी लेता हूं और मैं कहूंगा कि इस संबंध में जांच होनी चाहिए कि आखिर मेरी फाइनेंशियल होल्डिंग्स क्या हैं।

नेपाल में जेन जी आंदोलन के बाद हुए चुनावों में रैपर बालेन शाह जीतकर प्रधानमंत्री बने हैं। इस नई सरकार से नेपाल के युवाओं और देश को बड़ी उम्मीदें हैं, लेकिन यह सरकार कुछ दिनों में ही मतभेदों में उलझती दिख रही है। बालेन शाह सरकार में होम मिनिस्टर सुदन गुरुंग अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को ही उन्होंने अपना पद छोड़ने का ऐलान किया। उनकी संपत्ति के बारे में कुछ सवाल उठाए गए थे और उसी के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है। सुदन गुरुंग ने कहा कि मैं नैतिक जिम्मेदारी लेता हूं और मैं कहूंगा कि इस संबंध में जांच होनी चाहिए कि आखिर मेरी फाइनेंशियल होल्डिंग्स क्या हैं।

गुरुंग ने इस संबंध में फेसबुक पोस्ट भी लिखी है। गुरुंग ने कहा कि मैं जनता की आलोचना को देखते हुए अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में एक मर्यादा बनी रहनी चाहिए। इस बात को समझते हुए मैं अपने पद से ही इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने लिखा, ‘मैं सुदन गुरुंग 26 मार्च, 2026 से होम मिनिस्टर का पद संभाल रहा हूं। हाल ही में मैंने देखा कि कुछ लोगों ने टिप्पणियां कीं और सवाल उठाए, जिसमें मेरी संपत्ति के बारे में बात की गई। मैंने इस बात को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहने से ज्यादा जरूरी यह है कि लोगों का आपके ऊपर भरोसा बना रहे।

उन्होंने कहा कि किसी भी पद से ज्यादा अहम मेरे लिए शुचिता है। जनता के विश्वास से बढ़कर मेरे लिए कोई और सत्ता नहीं है। सुदन गुरुंद ने कहा कि यदि जेन जी आंदोलन पारदर्शिता, शुचिता और बेहतर गवर्नेंस के लिए था तो वह चीजें हमारे ऊपर भी लागू हैं। इसलिए हम जरूरी समझते हैं कि कोई सवाल हो तो हट जाएं। उन्होंने कहा कि देश के व्यापक हित में मेरा यह त्याग करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो सरकार हमारे 46 भाइयों और बहनों के खून बहाने के बाद बनी है, उसे लेकर यह कहना होगा कि नैतिकता के तहत फैसला लिया जाए।

गुरुंग ने कहा- मेरे इस्तीफे से सवाल उठने बंद हो जाएंगे

इसी के चलते मैंने पद से ही इस्तीफा देने का फैसला लिया है। गुरुंग ने कहा कि मेरे पद से इस्तीफा देने से सरकार पर सवाल नहीं उठेंगे। हितों का कोई टकराव नहीं होगा और पारदर्शिता भी आएगी। इसके साथ ही उन्होंने खुद पर लगने वाले आरोपों की साफ-सुथरी जांच कराने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि मैं मीडिया और युवाओं से अपील करूंगा कि वे जिंदगी में शुचिता और सम्मान को महत्व दें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN