Source :- LIVE HINDUSTAN
आज के फास्ट लाइफस्टाइल में किचन अप्लायंसेज का स्मार्ट और मल्टी-फंक्शनल होना जरूरी हो गया है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए UBON ने अपने स्मार्ट होम अप्लायंस पोर्टफोलियो को बढ़ाया है और नया HB-9035 4-in-1 Chef Pro High-Performance Blender लॉन्च किया है। यह प्रोडक्ट खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो कम वक्त में ज्यादा काम करना चाहते हैं।
HB-9035 ब्लेंडर की सबसे बड़ी खासियत इसका 800W का पावरफुल मोटर है, जो pure copper BLDC टेक के साथ आता है। यह ना सिर्फ हाई-स्पीड ब्लेंडिंग देता है, बल्कि लंबे समय तक यूज के दौरान एनर्जी-एफिशिएंट भी है। यही वजह है कि यह डिवाइस स्मूदी, प्यूरी, चॉपिंग और व्हिस्किंग जैसे कई काम आसानी से कर सकता है।
ब्लेंडर के साथ मिलते हैं जार
नए 4-in-1 ब्लेंडर के साथ आपको फूड-ग्रेड चॉपिंग जार और मेजरिंग जार मिलता है, जिससे खाने की तैयारी करना और भी आसान और सेफ हो जाता है। इसके अलावा, इसमें स्टेनलेस स्टील ब्लेड्स और व्हिस्क अटैचमेंट दिए गए हैं, जो इसे एक वर्सेटाइल किचन टूल बनाते हैं। चाहे आपको जूस बनाना हो, सब्जियां काटनी हों या क्रीम फेंटनी हो, यह डिवाइस हर काम में मदद कर सकता है।
यूजर कम्फर्ट को ध्यान में रखते हुए HB-9035 में नॉन-स्लिप हैंडल दिया गया है, जिससे इसे पकड़ना आसान और सेफ रहता है। साथ ही इसमें 1.2 मीटर लंबी केबल और पुश-बटन ऑपरेशन दिया गया है, जो इसे यूज करने में बेहद आसान बना देता है। इसका डिटेचेबल डिजाइन सफाई को भी चैलेंजिंग नहीं बनने देता, जो रोजाना इस्तेमाल के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है।
दी गई है सालभर की वारंटी
एक और खास बात यह है कि यह ब्लेंडर 30 मिनट तक लगातार काम कर सकता है। यानी अगर आपको ढेर सारा खाना बनाने की तैयारी करनी है, तो भी यह बिना रुके काम करता रहेगा। इसके साथ मिलने वाली 1 साल की वारंटी यूजर्स को अतिरिक्त भरोसा देती है।
कंपनी के मुताबिक, यह प्रोडक्ट खासतौर पर उन भारतीय घरों के लिए बनाया गया है जहां मल्टीटास्किंग किचन अप्लायंसेज की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। HB-9035 इसी ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है, जिससे यूजर्स को एक ही डिवाइस में कई फीचर्स मिल सकें। यह ब्लेंडर अब देशभर के रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


