Home व्यापार समाचार LPG के रेट अपडेट: दिल्ली से पटना तक चेक करें घरेलू और...

LPG के रेट अपडेट: दिल्ली से पटना तक चेक करें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दाम

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

LPG Price Today: दिल्ली एलपीजी 14.2 किलो वाला सिलेंडर ₹913 और कमर्शियल ₹2078.50 का है। कानपुर में घरेलू सिलेंडर के आज के रेट 928 रुपये हैं, जबकि कमर्शियल के 2099 रुपये। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर ₹939 और कमर्शियल ₹2208 में मिल रहा है।

LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के आज के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियाें, आईओसीएल, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने गैस के दाम नहीं बढ़ाए हैं। जहां तक एलपीजी की सप्लाई की बात है तो सरकार का दावा है कि LPG सप्लाई सामान्य बनी हुई है। ऑनलाइन बुकिंग उच्च स्तर पर है और डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) आधारित डिलीवरी लगभग 93% तक पहुंच चुकी है।

एलपीजी सिलेंडर के आज के रेट

यूपी में क्या हैं LPG के रेट

लखनऊ में घरेलू सिलेंडर जहां 950.50 रुपये में मिल रहा है वहीं कमर्शियल 2201 रुपये का है। आगरा में घरेलू सिलेंडर 924.50 रुपये है तो कमर्शियल 2132.5 रुपये का। गोरखपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज 975 रुपये में मिल रहा है जबकि, कमर्शियल 2262.5 रुपये में। कानपुर में घरेलू सिलेंडर के आज के रेट 928 रुपये हैं, जबकि कमर्शियल के 2099 रुपये।

एलपीजी प्राइस टूडे: इंदौर, रायपुर, पटना

इंडेन के मुताबिक इंदौर में घरेलू सिलेंडर 941 रुपये का है और कमर्शियल 2186 रुपये का। रायपुर में घरेलू सिलेंडर 984.5 रुपये और कमर्शियल 2301 रुपये में है। पटना में आज घरेलू सिलेंडर ₹1011 और कमर्शियल ₹2365 का है।

एलपीजी प्राइस टूडे: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई

दिल्ली एलपीजी 14.2 किलो वाला सिलेंडर ₹913 और कमर्शियल ₹2078.50 का है। मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹912.50 और कमर्शियल ₹2031का है। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर ₹928.50 और कमर्शियल ₹2,246.50 का है। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर ₹939 और कमर्शियल ₹2208 में मिल रहा है।

एलपीजी प्राइस टूडे: जयपुर, देहरादून, बेंगलुरु, अंडमान

देहरादून में घरेलू सिलेंडर ₹932 और कमर्शियल ₹2136 का है। अंडमान में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट ₹989 हैं तो कमर्शियल के ₹2496.50 है। जयपुर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर ₹916.5 और 19 किलो वाला कमर्शियल ₹2031 में बिक रहा है।

बेंगलुरु में घरेलू ₹915.50 और कमर्शियल ₹2161 में बिक रहा है। हैदराबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹965 और कमर्शियल ₹2321 है। जलपाईगुड़ी में घरेलू 966.50 रुपये का है तो कमर्शियल 2449 रुपये का।

सप्लाई पर क्या कह रही सरकार

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा के मुताबिक कमर्शियल एलपीजी की बिक्री प्रतिदिन रोजाना लगभग 45-46 लाख सिलेंडर के दायरे में है। एक दिन में लगभग 8,822 टन कमर्शियल एलपीजी की बिक्री दर्ज की गई। 5 किलो के सिलेंडरों की बिक्री बढ़ाई गई है। एक दिन में लगभग 5,891 सिलेंडर 410 शिविरों के जरिए बेचे गए। 23 मार्च से अब तक 19.28 लाख से अधिक सिलेंडरों की बिक्री हुई है।

नेचुरल गैस के क्षेत्र में घरेलू PNG और CNG परिवहन को 100% सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। पीएनजी विस्तार को बढ़ावा देने वाले 22 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 10% अतिरिक्त कमर्शियल एलपीजी आवंटित किया गया है। मार्च से अब तक 5 लाख से अधिक पीएनजी कनेक्शन सक्रिय किए गए हैं और 5.68 लाख से अधिक नए कनेक्शन दिए गए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN