Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/21/1200x900/22nd_april_bo_1776815331785_1776815342621.jpgBhooth Bangla Day 5 and Dhurandhar 2 Day 34: ‘भूत बंगला’ ने डे 5 पर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 2.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं ‘धुरंधर 2’ ने डे 34 पर 0.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
Worldwide Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस समय दो अलग-अलग जॉनर की फिल्मों का जादू देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ अपने पहले हफ्ते में मजबूती से टिकी हुई है, वहीं दूसरी ओर ‘धुरंधर 2’ रिलीज के 35वें दिन (डे 34) भी अपनी पकड़ बनाए हुए है। आइए आपको दोनों फिल्मों का भारतीय और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बताते हैं। (ये भी पढ़ें: बच्चों के लिए बेस्ट हैं ये फिल्में, खेल-खेल में सिखाई गई हैं बड़ी-बड़ी बातें)
‘भूत बंगला’ का डे 5
‘भूत बंगला’ ने छठवें दिन (डे 5) भारतीय बॉक्स ऑफिस से 7.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 72.40 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
‘भूत बंगला’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
विदेशी बॉक्स ऑफिस से इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। मतलब दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से फिल्म ने कुल 118.12 करोड़ रुपये (ग्रॉस) का कारोबार किया है।
| भूत बंगला | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
|---|---|
| भारतीय बॉक्स ऑफिस से हुई कुल नेट कमाई | 72.40 करोड़ रुपये |
| वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से हुआ कुल ग्रॉस कलेक्शन | 118.12 करोड़ रुपये |
‘धुरंधर 2’ का डे 34 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘धुरंधर 2’ ने मंगलवार (21 अप्रैल) के दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस से 2 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इस तरह डे 34 तक ‘धुरंधर द रिवेंज’ का कुल कलेक्शन 1,119.29 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो मंगलवार के दिन फिल्म ने विदेशी बॉक्स ऑफिस से 0.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,761.76 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
| धुरंधर 2 | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
|---|---|
| भारतीय बॉक्स ऑफिस से हुई कुल नेट कमाई | 1,119.29 करोड़ रुपये |
| वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से हुआ कुल ग्रॉस कलेक्शन | 1,761.76 करोड़ रुपये |
अब आगे क्या होगा?
‘भूत बंगला’: फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। मंगलवार के दिन फिल्म की कमाई में उछाल आया और फिल्म 7.65 करोड़ की कमाई कर डाली। ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स की उम्मीद जग गई है। वे उम्मीद कर रहे हैं कि अक्षय कुमार की फिल्म का कलेक्शन हफ्ते के अंत तक 150 करोड़ के करीब पहुंच जाएगा।
‘धुरंधर 2’: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ ने 1119.29 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके आगे इस वक्त ‘पुष्पा 2’ है जिसने 1,234.1 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ (1761.76 करोड़ रुपये) को ‘बाहुबली 2’ (1,788.06) को मात देनी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



