Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/22/1200x900/jasmine_sandlas_1776832309610_1776832309873.jpgधुरंधर सिंगर जैस्मिन सैंडलस के एक रीसेंट वीडियो पर ट्रोलिंग हो रही है। मामला रीसेंट कॉन्सर्ट का है। इसमें जैस्मिन ने परफॉर्मेंस के बीच में खुद पर पानी डाला। वहीं जैस्मिन ने माइक हटा लिया फिर भी उनका गाना बजता रहा। इस पर लोग आरोप लगा रहे हैं कि वह लाइव कॉन्सर्ट में लिप सिंक करके लोगों को धोखा दे रही थीं। जैस्मिन पर कुछ लोग घटिया कमेंट कर रहे हैं वहीं कॉन्सर्ट में मौजूद लोग उनके सपोर्ट में लिख रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने शो एंजॉय किया।
वायरल वीडियो में क्या है?
जैस्मिन सैंडलस का शो 19 अप्रैल को अहमदाबाद में था। यहां वह धुरंधर 2 के अपने चार्टबस्टर गाने ‘शरारत’ पर परफॉर्मेंस दे रही थीं। कॉन्सर्ट के बीच में जैस्मिन अपने ऊपर पानी डाल लेती हैं। इसके बाद वह अपने बाल झटकती हैं। जैस्मिन अपने मुंह के सामने से माइक हटाती हैं तो भी गाना बजता रहता है। उनके इस वीडियो पर कुछ लोग ट्रोलिंग कर रहे हैं। वहीं लाइव देख चुके कई लोगों ने जैस्मिन की तारीफ की है।
लोगों ने किए घटिया कमेंट्स
एक ने लिखा है, ‘ये क्या था दीदी।’ एक कमेंट है, ‘लाइव कॉन्सर्ट में भी लाइव नहीं गाते ये लोग।’ एक कमेंट है, ‘क्या जरूरत थी इसकी।’ एक ने लिखा है, लिप सिंक क्यों किया? एक और ने कमेंट किया है, शरारत कर रही है। एक ने लिखा है, पानी थोड़ा कम है एक बाल्टी भरकर डाल लो। जैस्मिन के सपोर्ट में एक कमेंट है, शो बहुत बढ़िया था। थैंक यू जैस्मिन इस तरह का शो करने के लिए। एक ने लिखा है, जाकर रणवीर का पॉडकास्ट सुनो वो खुद बोली है कि मैं बहुत मानती हूं भगवान को लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि मैं बोल नहीं हूं, मैं इवेंट में अलग ही बंदी होती हूं। जैस्मिन कॉन्सर्ट के दौरान काफी प्यारी लग रही थीं। उन्होंने गोल्डन कलर का लहंगा-चोली पहना था। जैस्मिन ने शरारत का हुक स्टेप भी परफॉर्म किया।
कौन हैं जैस्मिन सैंडलस
जैस्मिन जानी-मानी इंडियन-अमेरिकन सिंगर हैं। वह गाने भी लिखती हैं। जैस्मिन ने धुरंधर 1 और धुरंधर 2 के गाने गाए हैं। इससे पहले भी वह बॉलीवुड के कई हिट गाने गा चुकी हैं। सलमान खान की फिल्म किक, मैंनूं यार ना मिले ते मर जावां जैस्मिन की आवाज में है। यह उनका बी-टाउन में डेब्यू गाना था। इसके बाद स्ट्रीट डांसर 3डी में उन्होंने इल्लीगल वेपन और तरस नहीं आया तुझको जैसे गाने गाए हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



