Home विश्व समाचार टेढ़े-मेढ़े हाथ और लड़खड़ाते कदम, क्या ईरान युद्ध के बीच खराब हो...

टेढ़े-मेढ़े हाथ और लड़खड़ाते कदम, क्या ईरान युद्ध के बीच खराब हो रही डोनाल्ड ट्रंप की तबीयत?

24
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ईरान युद्ध के बीच अत्यधिक तनाव की वजह से क्या राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वास्थ्य खराब हो रहा है? कई विडियो और तस्वीरों की वजह से इस तरह के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि जानकारों का कहना है कि बिना जांच या फिर क्लीनिकल प्रॉसेस के कुछ कहा नहीं जा सकता है।

डोनाल्ड ट्रंप की सेहत को लेकर कई बार कयास सामने आए हैं। उनकी उम्र की वजह से कई बार दावा किया जाता है कि उनकी सेहत ठीक नहीं है। 79 साल की उम्र में दोबारा पद संभालने वाले वह अमेरिका के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपतियों में शामिल हैं। ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप के हावभाव और गेस्चर से एक बार फिर चर्चा का बाजार गर्म है। कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ईरान युद्ध के चलते उन्हें अत्यधिक तनाव झेलना पड़ रहा है और इसका बुरा असर उनके स्वास्थ्य पर भी पड़ रही है। खास तौर पर उनके खड़े होने की स्टाइल पर गौर किया जा रहा है। कई ऐसी तस्वीरें हैं जिनको देखकर कहा जा रहा है कि उन्हें खड़े होने में दिक्कत हो रही है और इसलिए दोनों पैरों के बीच में ज्यादा गैप करके खड़े होते हैं।

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी तैर रहे हैं, इसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने पैरों को वी शेप में करके रखा है। वहीं हाथ एक तरफ बेतरतीब लटका हुआ है। इसपर कमेंट करने वालों का कहना है कि हो सकता है डोनाल्ड ट्रंप को बैलेंसिंग में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हो। एक अन्य क्लिप में उन्हें थोड़ा लंगड़ाते हुए देखा गया। इसके बाद यूजर्स ने कहा कि हो सकता है कि उनके पैरों में सूजन हो। हालांकि कई बार स्वास्थ्य की ऐसी समस्याएं बेहद सामान्य होती हैं। विमान में लंबी दूरी तय करने से भी ऐसी दिक्कतें आ जाती हैं और चलने फिरने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तरह से तस्वीरों या फिर वीडियो के आधार पर स्वास्थ्य को लेकर सही से जानकारी नहीं दी जा सकती है। वीडियो पर किया गया कॉमेंट मिसलीडिंग भी हो सकता है। ज्यादा उम्र के लोगों में लड़खड़ाना या फिर वी शेप में खड़े होना सामान्य बात होती है। कई बार जूते या फिर आर्थराइटिस की वजह से भी व्यक्ति को खड़े होने में असुविधा होती है। बिना क्लीनिकल चेकअप के किसी के स्वास्थ्य के बारे में इस तरह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।

मीटिंग के दौरान चिल्लाते हैं ट्रंप?

कई लोगों का कहना है कि ईरान युद्ध की वजह से डोनाल्ड ट्रंप तनाव का सामना कर रहे हैं और इसका असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। एक दावा यह भी किया गया था कि डोनाल्ड ट्रंप सिचुएशन रूम में अपने साथियों पर ही चीखते-चिल्लाते हैं। एक बार तो उन्हें मीटिंग के दौरान ही बाहर ले जाना पड़ा। एक तस्वीर को लेकर दावा किया गया कि उनका चेहरा लटका हुआ है। हालांकि कई ऐसी तस्वीरें भी क्लिक हो जाती हैं जिसमें किसी की आंखें बंद होती हैं। यह भी एक आम बात है।

क्यों दिखाई देते हैं ऐसे लक्षण

हाथ कांपना, चेहरा लटकना या फिर ल़खड़ाना यह कई वजह से हो सकता है। इसकी वजह बीमार होना, तनाव या फिर न्यूरो से संबंधी दिक्त हो सकती है। उम्र की वजह से भी ऐसी समस्याएं सामने आ सकता है। बिना पर्याप्त क्नीनिकल डायग्नोसिस के सही वजह नहीं बताई जा सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN