Home मनोरंजन समाचार प्राइम वीडियो की फिल्म सेकंड केस ऑफ सीताराम की कहानी उड़ा देगी...

प्राइम वीडियो की फिल्म सेकंड केस ऑफ सीताराम की कहानी उड़ा देगी होश, साइको किलर क्यों कर रहा है मर्डर?

22
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/21/1200x900/Screenshot_2026-04-21_172623_1776772601956_1776772607280.png

प्राइम वीडियो पर एक कन्नड़ फिल्म ट्रेंड कर रही है सेकंड केस ऑफ सीताराम। इस फिल्म की कहानी जैसे जैसे आगे बढ़ती है वैसे ही कई किरदारों की परते खुलती जाती हैं। एक साइको किलर है लेकिन तीन किलर सामने आते हैं।

प्राइम वीडियो पर एक कन्नड़ फिल्म सेकंड केस ऑफ सीताराम ने सभी को हैरान किया है हुआ है। एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर फिल्म जिसमें एक साइको किलर एक के बाद एक मर्डर कर रहा है लेकिन किसी को नहीं पता कि वो कौन है। जैसे-जैसे फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है कई किरदारों की परते अपने आप खुलती जाती है। साल 2021 में सीताराम बिनॉय केस नंबर 18 रिलीज हुई थी और अब सेकंड केस ऑफ सीताराम छाया हुआ हुआ है। इस फिल्म को देखने के बाद आपका दिमाग घूम जाएगा। IMDb पर इस फिल्म को 6।8 की रेटिंग मिली है।

सस्पेंस से भरी कहानी

फिल्म की कहानी एक मर्डर के साथ शुरू होती है। इस डेड बॉडी को देखने के बाद पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के भी होश उड़ जाते हैं। तभी एंट्री होती है पुलिस ऑफिस सीताराम की। सीताराम पर दबाव होता है कि उसे इस किलर को जल्दी पकड़ना है। इसके बाद वो इपनी पुरानी यादों में खो जाता है। सीताराम को याद आता है कि उसकी एक बहन थी जिसने भागकर शादी कर ली थी। लेकिन उसके पिता ने उसे कभी स्वीकार नहीं किया। बहन की अब 20 साल की बेटी है। लेकिन बहन ने सीताराम से अपने सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं।

एक के बाद के मर्डर
कहानी में आगे सीताराम को पता चलता है कि उनके पुलिस थाने की एक महिला कांस्टेबल का निधन हो गया है। पुलिस वाले उस महिला से मिलकर उसे श्रद्धांजलि देने जाते हैं। इसी दौरान एक और मर्डर हो जाता है। डॉक्टर ये पुष्टि करता है कि ये मर्डर एक ही तरीके से हो रहे हैं जैसे को कोई सीरियल किलर हो। कहानी में आगे सेल्वा की एंट्री होती है जिसने अपनी बेटी के प्रेमी को मार कर छुपा दिया था। ये सब देखकर उसकी बेटी ने भी सुसाइड कर लिया था। पुलिस सेल्वा को पकड़ लेती है। सबको लगता है कि सेल्वा ही वो साइको मर्डरर था। एल्किन फिर एक और मर्डर हो जाता है।

बेटी के पिताओं की हो रही है हत्या

आगे एक और कहानी का पता चलता है। मांजा नाम के लड़के को एक अछुतन नाम के शख्स ने झूठे केस में फंसा दिया था। मांजा एक लड़की से प्यार करता था। उसके पिता पुलिस वाले थे। अछुतन ने दोनों के अफेयर की बात पुलिस वाले को बता दी। मांजा को झूठे केस में जेल हो जाती है। ऐसे में वो अछुतन को उसकी बेटी के साथ पकड़ा देता है। लेकिन इससे अछुतन को फर्क नहीं पड़ता। लेकिन मांजा भी वो कातिल नहीं होता।

आखिर क्यों हो रहे हैं मर्डर

अंत में एक और राज खुलता है। सीताराम के जीजा पर अटैक होने वाला है। और जो साइको किलर है वो उस महिला कांस्टेबल का गोद लिया हुआ बेटा है। लेकिन आखिर वो क्यों सब को इतनी बेरहमी से मार रहा होता है। ये समझने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN