Home मनोरंजन समाचार बढ़िया TRP के बावजूद बंद हो रहा यह सीरियल, मेकर्स रिप्लेसमेंट के...

बढ़िया TRP के बावजूद बंद हो रहा यह सीरियल, मेकर्स रिप्लेसमेंट के तौर पर कराएंगे इस हसीना की एंट्री!

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/21/1200x900/SuD_1776773372831_1776773380337.jpg

Saru Astha Sharma: टीवी शोज देखने वालों को पता है कि वो कहानी के साथ बहुत जल्दी कनेक्ट कर जाते हैं। लेकिन इस सीरियल की कहानी और टीआरपी दमदार होने के बावजूद मेकर्स इसे बंद करने जा रहे हैं।

जी टीवी के दर्शकों और शगुन पांडे के फैंस के लिए एक शॉकिंग खबर है। शगुन पांडे और मोहक मटकर स्टारर टीवी सीरियल ‘सरू’ जल्द ही ऑफ-एयर होने वाला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक चैनल ने इस शो को बंद करने का फैसला कर लिया है और इसके रिप्लेसमेंट के लिए नए प्रोजेक्ट पर काम भी काफी तेजी से शुरू हो गया है। हालांकि शो की टीआरपी स्थिर बनी हुई थी, लेकिन चैनल अब प्राइम टाइम स्लॉट में कुछ नया और फ्रेश कंटेंट लाने की प्लानिंग कर रहा है।

इस स्टार कास्ट के साथ नया दांव खेलने की है तैयारी

शो के बंद होने की खबरों के बीच अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इसकी जगह कौन सा शो लेगा। खबरों की मानें तो ‘नीरजा’ फेम एक्ट्रेस आस्था शर्मा इस नए प्रोजेक्ट में फीमेल लीड के तौर पर नजर आ सकती हैं। यह नया शो कॉक्रो और शैका एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है। कुछ हफ्ते पहले खबर आई थी कि हितेश भारद्वाज को लीड रोल के लिए बातचीत के लिए बुलाया गया था, लेकिन अब अपडेट है कि बात नहीं बन पाई और वो इस शो का हिस्सा नहीं होंगे।

बढ़िया थी टीआरपी फिर भी बंद किया जा रहा है सीरियल

फिलहाल आस्था शर्मा के नाम पर मेकर्स काफी सीरियस नजर आ रहे हैं। आमतौर पर टीवी शोज गिरती टीआरपी की वजह से बंद होते हैं, लेकिन ‘सरू’ के मामले में कहानी थोड़ी अलग है। टीआरपी के मामले में यह शो ठीक-ठाक परफॉर्म करता रहा है और इसे दर्शकों का प्यार भी मिला। बावजूद इसके चैनल और मेकर्स ने तय किया है कि कहानी को बेवजह खींचने के बजाय उसे एक सही और पॉजिटिव मोड़ पर खत्म किया जाए।

सरू की ऑफ एयर होने के बीच इस शो की जगह पक्की

मेकर्स इस शो को एक हैप्पी एंडिंग देने की तैयारी कर रहे हैं। ताकि सभी किरदारों और चल रहे ट्रैक्स को एक संतुष्टि भरा लॉजिकल क्लोजर मिल सके। जहां एक तरफ ‘सरू’ के बंद होने से फैंस थोड़े मायूस हैं, वहीं ‘जाने अंजाने हम मिले’ के दर्शकों के लिए एक राहत भरी खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो को चैनल की तरफ से एक छोटा सा एक्सटेंशन दिया गया है। अब यह शो कम से कम जून तक अपनी जगह पर बना रहेगा। जहां तक नए शो की बात है, तो इसकी स्टार कास्ट के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN