Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/21/1200x900/dwsrhrefttdtdyfetgyggffd_1776740051587_1776740055585.jpgशेफाली बग्गा ने हाल में बताया कि उन्हें विराट कोहली जैसा पार्टनर चाहिए। उन्होंने कहा कि वो इतना बिजी हैं लेकिन उसके बाद भी अनुष्का के लिए प्यार नजर आता है। एमएस धोनी को उन्होंने अपना फेवरेट बताया।
बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट और स्पॉट्स प्रेसेंटर शेफाली बग्गा को कुछ समय पहले युजवेंद्र चहल के साथ देखा गया था। इसके बाद से दोनों के अफेयर की खबर भी सामने आई। कई मीम और वीडियो में इनकी तस्वीरें इस्तेमाल की गई। शेफाली ने हाल में इस खबर को सिर्फ अफवाह बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें विराट कोहली जैसा लाइफ पार्टनर चाहिए। शेफाली ने ये वो किसी क्रिकेटर को डेट करके अपना प्रोफेशन मिक्स नहीं करना चाहती हैं।
शेफाली ने युजवेंद्र के साथ रिश्ते पर कही ये बात
शेफाली बग्गा ने हाल में फिल्मीज्ञान से बातचीत के दौरान युजवेंद्र चहल के साथ उड़ी अफेयर की खबर पर चुप्पी तोड़ी। शेफाली ने कहा कि वो इस सवाल का जवाब दे कर थक गई हैं। अब वो इस सवाल का जवाब नहीं देना चाहती हैं। लोगों की सोच बहुत छोटी है। वो डिनर को डेटिंग समझ लेते हैं। शेफाली ने कहा कि वो सिर्फ एक पैपराजी वीडियो था और सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे थे कि क्या शेफाली और युजवेंद्र डेट कर रहे हैं। उन्होंने उन्हें सच्चाई पता है और अब किसी दूसरी बात से फर्क नहीं पड़ता।
शेफाली को विराट कोहली जैसा पार्टनर चाहिए
आगे शेफाली ने बताया कि किसी क्रिकेटर को डेट नहीं करना चाहती हैं। वो विराट कोहली, एमएस धोनी की फैन रही हैं जो अब आप्शन नहीं हैं। दूसरे क्रिकेटर उम्र में उनसे छोटे निकलेंगे। शेफाली ने आगे बताया कि उन्हें किस तरफ का लाइफ पार्टनर चाहिए। उन्होंने कहा कि जो बहुत कैरिंग हो, इमोशनल प्रेसेंस और अटेंशन देने वाला। कोई ऐसा शख्स जो अपनी लवर के साथ हो तो पूरी तरह उसके बनके रहे। शेफाली ने आगे उदाहरण देते हुए कहा, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तरह हो। ‘आप देख सकते हैं कि वो (विराट कोहली) कितना बिजी होते हैं। लेकिन आप फिर भी देख सकते हैं अनुष्का के लिए उनका प्यार, ओबसेशन,अफेक्शन। मुझे ऐसा लड़का चाहिए। शेफाली के मुताबिक ये छोटे-छोटे तरीके ही लाइफ में सबसे जरूरी होते हैं। उन्होंने कहा कि वो अपने लिए कमा रही हैं। बस एक अच्छे कैरिंग, अच्छे दिलवाले इंसान की जरूरत है। एक ऐसा लड़का को मुझसे ऑबसेस्ड हो। मुझे उसकू अटेंशन चाहिए। हालांकि, शेफाली के लिए अभी ये सब जरूरी नहीं है।
शेफाली बग्गा बिग बॉस 13 में आई थीं नजर
बता दें, शेफाली बग्गा को बिग बॉस 13 में भी देखा गया था। शो के दौरान शहनाज गिल समेत कई कंटेस्टेंट के साथ इनका खास रिश्ता देखा गया था। शो के बाद शेफाली को एकाध म्यूजिक वीडियो में देखा गया था। लेकिन अब वो पहले की तरह स्पॉट्स प्रेसेंटर की तरह काम कर रही हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

