Source :- LIVE HINDUSTAN
पोको के दो बजट स्मार्टफोन POCO C81 और POCO C81X फोन 23 अप्रैल को भारत में लॉन्च होंगे। फोन में 6300mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 जैसे फीचर्स के साथ ये फोन बजट सेगमेंट में बड़ा धमाका कर सकते हैं।
POCO ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि वह 23 अप्रैल को अपने नए C-सीरीज के स्मार्टफोन POCO C81 और POCO C81X को भारत में लॉन्च करेगी। ये दोनों फोन पिछले साल आए POCO C71 के अपग्रेड के तौर पर पेश किए जाएंगे। लॉन्च से पहले सामने आई डिटेल्स से साफ है कि POCO इस बार बजट सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाने की तैयारी में है। खास बात यह है कि फोन में 6300mAh की बड़ी बैटरी दी जा रही है जो दो दिन आराम से चल सकती है। इसके अलावा बड़ा डिस्प्ले और Android 16 जैसे फीचर्स हैं।
POCO C81 और POCO C81X को भारत में 23 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि ये स्मार्टफोन Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।
POCO C81 और C81X के फीचर्स (लीक)
POCO C81 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6300mAh बैटरी है जो दो दिन के बैकअप के साथ आती है। कंपनी के मुताबिक यह बैटरी पिछले मॉडल POCO C71 की 5200mAh बैटरी से करीब 20% ज्यादा बड़ी है। इसका मतलब है कि यूजर्स को लंबे समय तक बैटरी बैकअप मिलेगा। इतना ही नहीं, कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 1000 चार्जिंग साइकल के बाद भी 80% तक हेल्थ बनाए रखेगी। फोन में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। इसके अलावा एक दिलचस्प फीचर 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का भी है। यानी आप इस फोन की मदद से दूसरे छोटे डिवाइस जैसे ईयरबड्स या स्मार्टवॉच को चार्ज कर सकते हैं।
POCO ने इस फोन में एक खास फीचर “Cold Endurance Mode” भी दिया है। यह फीचर ठंडे मौसम में फोन की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है। POCO C81 में 6.9 इंच का बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फोन में UNISOC T7250 प्रोसेसर मिलने की संभावना है। इसके साथ यह फोन Android 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर चल सकता है, जिससे यूजर्स को नया और स्मूद सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा।
टीजर के मुताबिक, POCO C81 में 13MP का रियर कैमरा दिया जाएगा। यह कैमरा बेसिक फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए ठीक रहेगा। डिजाइन की बात करें तो फोन में मैट फिनिश के साथ लाइट ब्लू कलर ऑप्शन देखने को मिल सकता है। इसमें वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो देखने में काफी स्टाइलिश लगता है।
कितनी सकती है कीमत
हालांकि कंपनी ने अभी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि POCO C81 की कीमत 10,000 रुपये के लगभग हो सकती है। वहीं POCO C81X इससे भी सस्ता हो सकता है, जिससे यह एंट्री-लेवल यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन होगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



