Home  लाइफस्टाइल समाचार सौ गुना बढ़ जाएगी खूबसूरती, ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया सांवली रंगत को...

सौ गुना बढ़ जाएगी खूबसूरती, ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया सांवली रंगत को निखार देने वाले ये 9 रंग

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Colors for dusky skin tone: सांवली-सलोनी रंग की खूबसूरती को सौ गुना तक बढ़ा देते हैं ये 9 कलर। अगर आपकी स्किन डस्की हैं तो इन कलर के कपड़े ही नहीं बल्कि नेलपॉलिश और लिपस्टिक भी खरीदकर देख सकती हैं, अट्रैक्टिव लुक ही देंगे।

खूबसूरत दिखने में कपड़ों का खास रोल होता है। राइट फिटिंग, राइट आउटफिट किसी को भी अट्रैक्टिव बना सकता है। कपड़ों की एक चीज और है जो किसी को भी स्पेशल बना देती है, वो है कलर। अगर आपने खुद के लिए सही रंग का चुनाव किया तो आपकी खूबसूरती सौ गुना बढ़ जाएगा। गलत रंग का चुनाव पूरी रंगत को फीका बना देता है। जिससे खूबसूरती भी दब जाती है, जबकि सही रंग सादगीभरे अंदाज में भी हर किसी का ध्यान अट्रैक्ट करती है। अगर आप सांवली रंगत की हैं तो किसी भी कपड़े को ना चु्नें। बल्कि सोच समझकर ब्यूटी एक्सपर्ट के बताए इन 9 कलर को चुनें। ये आपकी सांवली, सलोनी रंगत को निखार देगी और खूबसूरती सौ गुना बढ़ जाएगी।

ऑलिव ग्रीन कलर

अगर आपकी स्किन डस्की है तो कपड़ों के लिए ऑलिव ग्रीन कलर का चुनाव करें। ये कलर सांवली रंगत पर सुंदर दिखते हैं और सिंपल कपड़ों में भी अट्रैक्टिव दिखेंगी।

रस्ट ऑरेंज

वैसे तो ऑरेंज को ब्राइट शेड माना जाता है। लेकिन रस्ट ऑरेंज कलर डस्की स्किन टोन के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। ट्रेडिशनल वियर से लेकर सिंपल डेली आउटफिट में अगर ये कलर चुना जाए तो सांवली रंगत में निखार आ जाएगा।

डस्की पिंक

पिंक का ये शेड सांवली रंग के लिए ही बना है। जिसे पहनकर वो हमेशा ही खूबसूरत दिखती हैं। नेलपेंट से लेकर लिपस्टिक का ये शेड काफी अट्रैक्टिव दिखता है और डस्की स्किन टोन के लिए परफेक्ट होता है।

कैरेमल कॉफी

ब्राउन के वैसे तो कई शेड हैं लेकिन अगर आप सांवली रंगत की हैं तो लिपस्टिक और नेलपेंट के शेड लेने के लिए कैरेमेल कॉफी का यूज करें। ये शेड इंस्टेंट तरीके से आपको चमकदार दिखाएगा और और अगर इस रंग के कपड़े पहन लिए तो आपका चेहरा खिल जाएगा।

नेवी ब्लू कलर

नेवी ब्लू कलर यूनिवर्सल शेड भी बोला जा सकता है क्योंकि ये सांवली रंगत पर तो जंचता ही है। गोरे रंग को भी निखार देता है। तो इस रंग की चूड़ी, बिंदी और कपड़े चेहरे को निखार देने में मदद करते हैं।

चॉकलेट ब्राउन

ब्राउन का ये शेड भी इंप्रेसिव लुक देता है। इस शेड को पहनने से पहले एक ट्रायल जरूरी है क्योंकि कई बार फेयर और डस्की दोनों तरह की स्किन टोन से ये कलर मैच नहीं कर पाता है। लेकिन डस्की स्किन पर कई बार ये कलर काफी खूबसूरत दिखता है।

टील ब्लू

अगर आप थोड़े बोल्ड शेड के आउटफिट चुनना चाहती हैं तो टील ब्लू कलर सुंदर दिखते हैं। सांवली रंगत पर इस कलर से चेहरे निखर जाता है। तो अपनी वॉर्डरोब में एक ट्रेडिशनल वियर टील ब्लू कलर का जरूर रखें। जिसे पहनने के बाद हर किसी की निगाहें आप पर ठहर जाएं।

वाइन या बरगंडी शेड

डीप रेड से जुड़ा ये कलर बोल्ड एंड ग्लैमरस लुक कई बार दे सकता है। वाइन कलर की लिपस्टिक और नेलपॉलिश का शेड इंस्टेंट फ्रेश लुक क्रिएट करते हैं। तो डस्की स्किन की महिलाओं को वाइन शेड पर फोकस जरूर करना चाहिए।

बॉटल ग्रीन

हरे रंग के कई शेड में से बॉटल ग्रीन कलर है तो सांवली रंगत को निखारता है। इस कलर को आप किसी भी मौके पर पहन सकते हैं। तो अपने कपड़ों के कलेक्शन में बॉटल ग्रीन कलर का शेड जरूर रख लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN