Source :- LIVE HINDUSTAN
Xiaomi 21 अप्रैल को होने वाले अपने लॉन्च इवेंट में Redmi K Pad 2 को लॉन्च करने के लिए तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले इस टैबलेट के लगभग सारे स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। चलिए डिटेल में जानते हैं अपकमिंग टैबलेट में क्या-क्या खास मिलने वाला है।
Xiaomi 21 अप्रैल को होने वाले अपने लॉन्च इवेंट में ढेर सारे नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने के लिए तैयारी कर रही है। Redmi K Pad 2 उन प्रोडक्ट्स में से एक है जिसे शाओमी अपने लॉन्च इवेंट में पेश करेगी। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही अपने अपकमिंग टैबलेट के डिजाइन और कुछ खास फीचर्स के बारे में हिंट दे चुकी है। अब एक टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन से मिली एक नई लीक में इसके स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल शेयर की है।
सम्बंधित सुझाव
Redmi K Pad 2 के स्पेसिफिकेशन्स
टिप्स्टर ने इस बात की पुष्टि की है कि Redmi K Pad 2 में 8.8-इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 3K रिजॉल्यूशन और 165 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट मिलेगा। यह भी कन्फर्म हो गया है कि 8.8-इंच के पैनल में 1100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस होगी। गेमिंग के मामले में, रेडमी का दावा है कि कुछ चुनिंदा गेम्स में 165fps गेमप्ले के साथ-साथ 540Hz का टच सैंपलिंग रेट भी मिलेगा। इसके अलावा, इसमें इसके पिछले मॉडल वाला ही 16:10 आस्पेक्ट रेशियो भी बरकरार रखा गया है। डिजाइन के मामले में, शाओमी Xiaomi ने पहले ही मेटल यूनिबॉडी बिल्ड की पुष्टि कर दी है, जिसमें डीप ब्लैक, स्पॉटलाइट पर्पल और स्पेस सिल्वर जैसे कलर ऑप्शन शामिल हैं। यह सब काफी मिनिमल दिखता है। बायोमेट्रिक्स के लिए, पावर बटन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी लगा है।
तेजतर्रार प्रोसेसर और बड़ा कूलिंग सिस्टम
इस टैबलेट में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट लगा है, जिससे पिछली जेनरेशन के मुकाबले परफॉर्मेंस में काफी सुधार देखने को मिलेगा। हीटिंग को कंट्रोल करने के लिए, अपकमिंग रेडमी के टैब में 15,300mm² का एक बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम मिलेगा, जो हैवी गेमिंग और मल्टी टास्किंग के दौरान फोन को ठंडा रहने में मदद करेगा। यह टैबलेट एक सेंटर्ड चिप लेआउट का भी इस्तेमाल करता है, जिसका मकसद लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान गर्मी को सही तरीके से बांटने में मदद करना है।
टैब में फास्ट चार्जिंग के साथ 9100mAh बैटरी
कहा जा रहा है कि अपकमिंग रेडमी टैबलेट में 9100mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। ऑडियो और हैप्टिक्स के लिए इसमें Bose द्वारा ट्यून किए गए डुअल सिमेट्रिकल स्पीकर्स दिए गए हैं, साथ ही वाइब्रेशन फीडबैक को बेहतर बनाने के लिए डुअल X-axis मोटर्स भी शामिल हैं।
सम्बंधित सुझाव
प्रीमियम रेंज में आ सकता है टैबलेट
कीमत की बात करें तो Redmi ने अभी तक कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है। हालांकि, इसके स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए, आप उम्मीद कर सकते हैं कि यह टैबलेट प्रीमियम रेंज में आएगा। इवेंट में शाओमी, Redmi K Pad 2 के अलावा, Redmi K90 Max स्मार्टफोन और Redmi Buds 8 भी लॉन्च करेगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN
Redmi Pad 2 Wi-Fi + Cellular

