Home मनोरंजन समाचार विराट कोहली के जर्मन इन्फ्लुएंसर की फोटो लाइक करने पर अमीषा पटेल...

विराट कोहली के जर्मन इन्फ्लुएंसर की फोटो लाइक करने पर अमीषा पटेल बोलीं- अच्छी चीज होती है किसी के…

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/17/1200x900/amks_1776449377284_1776449385131.jpg

अमीषा पटेल ने विराट कोहली के जर्मन इन्फ्लुएंसर की फोटो लाइक करने पर अपनी बात रखी है। उन्होंने विराट को सपोर्ट किया है और कहा कि अच्छी चीजों पर फोकस करना चाहिए।

विराट कोहली शुक्रवार को तब चर्चा में आए जब उन्होंने जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलैज की फोटो लाइक कर दी। इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों रही। अब इस पर अमीषा पटेल का रिएक्शन आया है। अमीषा को दरअसल, पैपराजी ने स्पॉट किया और तब उनसे इस मामले पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कोई पाप नहीं किया है।

विराट के लाइक करने पर क्या बोलीं

अमीषा बोलीं, ‘लाइक करना कुछ पाप है क्या? उनकी लाइफ, उनका इंस्टाग्राम, उनकी मर्जी। लोगों को बस ट्रोल करना ही आता है और कोई काम-धंधा ही नहीं है। अच्छी बात है किसी के अच्छे काम को लाइक करना। ट्रोल करना पाप है, किसी को लाइक करना नहीं। वो उनकी लाइफ है, उनका इंस्टाग्राम है, उनकी च्वाइस है। लोगों को बस ट्रोल करना आता है। इसके अलावा वे कुछ नहीं कर सकते। अच्छी चीज होती है किसी के अच्छे काम को मोटिवेट करना और उसे लाइक करना। ट्रोलिंग गलत बात है।’

जर्मन इन्फ्लुएंसर ने क्या कहा

वैसे जिसकी फोटो विराट ने लाइक की है उस जर्मन इन्फ्लुएंसर का भी रिएक्शन आ गया है। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि मुझे पता ही नहीं चला कि उन्होंने फोटो कब लाइक की। मैं जब सोकर उठी तो कई मैसेज आए थे। कई लोगों ने आर्टिकल्स के स्क्रीनशॉट शेयर किए थे। इसके अलावा उन्होंने विराट के बाद में अनलाइक करने पर उन्होंने कहा कि मुझे उनके लिए काफी बुरा लग रहा है। मैं जानती हूं कि उनके इरादे गलत नहीं थे।

जब विराट ने लाइक की थी अवनीत की फोटो

पिछले साल विराट तब भी काफी चर्चा में आए थे जब उन्होंने एक्ट्रेस अवनीत कौर की फोटो पर लाइक कर दिया था। उस वक्त उनके फोटो लाइक करने वाले स्क्रीनशॉट को काफी शेयर किया गया था। हालांकि तब उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुद लिखा था कि वो जो लाइक था वो टेक्निकल ग्लिच था।

विराट ने दी थी सफाई

उन्होंने लिखा था, ‘मैं क्लीयर करना चाहूंगा कि अपनी फीड को क्लीयर करते हुए शायद एल्गोरिथम की वजह से गलती से वो लाइक हो गया। इसके पीछे कोई और इरादा नहीं था। मैं रिक्वेस्ट करता हूं कि इसे गलत ना समझें।

जर्मन इन्फ्लुएंसर वाले मामले में अभी तक विराट का स्टेटमेंट नहीं आया है। लेकिन हां इन्फ्लुएंसर को इसका काफी फायदा हुआ है। उन्होंने खुद कहा कि उन्हें कई वर्क ऑफर आ रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि वह भारत में म्यूजिक में कुछ ट्राय करना चाहेंगी कभी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN