Home मनोरंजन समाचार तीन बार सेट पर मरते-मरते बचे अक्षय कुमार, बताया कैसे एक बार...

तीन बार सेट पर मरते-मरते बचे अक्षय कुमार, बताया कैसे एक बार कट जाता उनका शरीर

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/18/1200x900/akshay_kumar_18_04_1776476741973_1776476746853.png

अक्षय कुमार उन एक्टर्स में से हैं जो खतरनाक से खतरनाक स्टंट अपने आप करते हैं। कई बार इस वजह से उनकी जान भी खतरे में पड़ जाती है। अब अक्षय कुमार ने बताया कैसे तीन बार सेट पर उनकी जान जाते-जाते बची।

अक्षय कुमार उन एक्टर्स में से हैं जो फिल्मों में स्टंट के लिए ज्यादातर वक्त बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं करते हैं। वो अपने स्टंट खुद ही करना पसंद करते हैं। इस वजह से कई बार उनकी जान भी खतरे में पड़ा जाती है। अब अक्षय कुमार ने तीन अलग-अलग फिल्मों का किस्सा सुनाते हुए बताया कि कैसे तीन बार उनकी जान जाते-जाते बची। उन्होंने कहा कि एक बार तो छाती के पास से उनका पूरा शरीर कट जाता। लेकिन वो सौभाग्य से बच गए।

तीन बार जाते-जाते बची अक्षय कुमार की जान

अक्षय कुमार ने अपने करियर के शुरुआत एक्शन फिल्म्स से की थी। यही वजह है कि उनकी गिनती एक्शन हीरो में की जाने लगी थी। शुभांकर मिश्रा से खास बातचीत में अक्षय कुमार ने बताया कि कैसे स्टंट परफॉर्म करते वक्त तीन बार उनकी जान जाते-जाते बची।

सैनिक में होते-होते बचा था हादसा

पहला किस्सा उन्होंने अपनी फिल्म सैनिक का सुनाया। ये फिल्म साल 1993 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के एक सीन में अक्षय कुमार को एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग एक तार पर लटकर जाना था। अक्षय कुमार ने कहा कि उन्हें लगा कि वो ऐसा कर लेंगे, लेकिन बीच में ही उनका हाथ थक गया और वो ऊंचाई से गिरते-गिरते बचे।

कट जाता अक्षय कुमार का आधा शरीर

वहीं, दूसरा किस्सा उन्होंने अपनी फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी का बताया। उन्होंने बताया कैसे एक स्टेंट के दौरान उनका आधा शरीर कट जाता। उन्होंने सीन को याद करते हुए बताया कि वो एक बोट से लटके हुए थे और सामने से कैटामरैन (एक खास तरीके की नाव) आ रहा था। अक्षय की बोट उस कैटामरैन के अंदर से जानी थी। अक्षय ने कहा कि उस दिन उनका आधा शरीर कट जाता। वो बस कैसे भी बच गए।

तीसरा किस्सा उन्होंने फिल्म खिलाड़ी 786 के दौरान भी एक स्टंट था जहां उन्हें हेलीकॉप्टर से हॉट एयर बलून पर लैंड करना था। उस सीन को करते वक्त भी उनकी जान जाते-जाते बची थी।

स्टंट्स को लेकर ट्विंकल खन्ना का कैसा होता है रिएक्शन?

अक्षय कुमार से पूछा गया कि वो अब भी स्टंट खुद करते हैं। अवॉर्ड शो में खुद को आग लगा लेते हैं, ये सब देखकर उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना उन्हें मना नहीं करती हैं? इसपर अक्षय कुमार ने कहा कि अब ट्विंकल खन्ना को इन सबकी आदत पड़ गई है।

भूल बंगला को लेकर चर्चा में अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की बात करें तो वो इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में हैं। उनकी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को सोशल मीडिया पर मिली-जुली राय मिली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और परेश रावल जैसे कलाकार नजर आए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN