Home टेक न्यूज़ गजब! पूरे ₹9000 सस्ता हुआ 200MP कैमरा, प्राइवेसी डिस्प्ले वाला Samsung का...

गजब! पूरे ₹9000 सस्ता हुआ 200MP कैमरा, प्राइवेसी डिस्प्ले वाला Samsung का सबसे पावरफुल फोन, यूजर्स होंगे खुश

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung का लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन Galaxy S26 Ultra 5G पर 9,000 रुपए तक की छूट मिल रही है। Amazon Mega Days Sale में इस फोन पर यह धमाकेदार डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है, जानिये इस पूरी डील की डिटेल्स:

Samsung S26 Ultra At Huge Price Cut: अगर आप लंबे समय से एक प्रीमियम और पावरफुल स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। Amazon Mega Days Sale के दौरान Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra 5G अब पहले से सस्ता मिल रहा है। इस फोन पर 9,000 रुपए की सीधी छूट दी जा रही है। Samsung Galaxy S26 Ultra अपने 200MP के दमदार कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और AI फीचर्स के लिए जाना जाता है। आइए जानते हैं इस डील की पूरी डिटेल्स और फोन में क्या है खास।

Samsung Galaxy S26 Ultra पर सबसे बड़ा डिस्काउंट

Amazon की मेगा डेज सेल में Samsung Galaxy S26 Ultra 5G पर 9,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस फोन की लॉन्च के समय कीमत 1,39,999 रुपए थी, लेकिन अभी यह अमेजन पर 1,30,999 रुपए में लिस्टेड है। ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट के साथ इसकी कीमत और कम हो जाएगी।

वहीं अगर आप अमेजन पे से फोन को खरीदते हैं तो आपको 4000 रुपए तक का कैशबैक मिल जायेगा। Samsung Galaxy S26 Ultra 5G पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है, जिससे आप इसकी कीमत और कम कर सकते हैं। अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो उसे एक्सचेंज करके आप 59,000 रुपए तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। हालांकि यह डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रांड और मॉडल पर निर्भर करता है।

Samsung Galaxy S26 Ultra के फीचर्स

1. डिजाइन: Samsung Galaxy S26 Ultra का डिजाइन काफी प्रीमियम और स्लिम रखा गया है। इसकी मोटाई सिर्फ 7.9mm है, जिससे यह Ultra सीरीज का अब तक का सबसे पतला फोन माना जा रहा है। इसकी बॉडी में Armor Aluminum Frame का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे मजबूत बनाता है। वहीं स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलता है। साथ ही IP68 रेटिंग के कारण यह फोन पानी और धूल से भी सुरक्षित रहता है।

2. डिस्प्ले: इस फोन में 6.9 इंच का बड़ा QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो काफी शार्प और ब्राइट विजुअल देता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग बेहद स्मूद हो जाती है।

3. रैम और स्टोरेज: Samsung Galaxy S26 Ultra को कई वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। वहीं हाई-एंड यूजर्स के लिए 16GB RAM दिया गया है।

4. कैमरा: कैमरा इस फोन की सबसे बड़ी ताकत है। इसमें क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड, 50MP और 10MP के टेलीफोटो लेंस शामिल हैं। यह सेटअप 3x और 5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है, जबकि 100x तक का डिजिटल ज़ूम भी मिलता है। इसके अलावा Nightography फीचर की मदद से कम रोशनी में भी शानदार फोटो ली जा सकती है। सेल्फी के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

5. बैटरी: फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलती है। इसमें Super Fast Charging 3.0 का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन तेजी से चार्ज हो जाता है। कंपनी के अनुसार यह फोन करीब 31 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकता है और 60W फास्ट चार्जिंग से सिर्फ 30 मिनट में लगभग 75% तक चार्ज हो जाता है।

6. इस स्मार्टफोन में S Pen का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे आप नोट्स लेने और ड्रॉइंग जैसे काम आसानी से कर सकते हैं। साथ ही इसमें Vapor Chamber कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करता है। यह फोन Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलता है और 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN