Home व्यापार समाचार राधाकिशन दमानी के पास 4100000 से ज्यादा शेयर, अब कंपनी ने की...

राधाकिशन दमानी के पास 4100000 से ज्यादा शेयर, अब कंपनी ने की 1250 करोड़ रुपये की डील, 1842% चढ़ गए हैं शेयर

39
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

टैनफैक इंडस्ट्रीज ने एक प्रमुख फ्लोरीनेटेड प्रॉडक्ट की सप्लाई के लिए बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी के साथ समझौता किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट 1250 करोड़ रुपये का है। दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी के पास कंपनी के 41 लाख से ज्यादा शेयर हैं।

दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी के पोर्टफोलियो में शामिल टैनफैक इंडस्ट्रीज के शेयरों में बुधवार को तूफानी तेजी आई है। टैनफैक इंडस्ट्रीज के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 13 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 2528.95 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल के बिल्कुल करीब जा पहुंचे। कारोबार के आखिर में टैनफैक इंडस्ट्रीज के शेयर 5 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी के साथ 2365.55 रुपये पर बंद हुए हैं। टैनफैक इंडस्ट्रीज ने एक प्रमुख फ्लोरीनेटेड प्रॉडक्ट की सप्लाई करने के लिए एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी के साथ समझौता (MoU) किया है। टैनफैक इंडस्ट्रीज पर राधाकिशन दमानी का बड़ा दांव है।

1250 करोड़ रुपये का है कॉन्ट्रैक्ट
टैनफैक इंडस्ट्रीज (Tanfac Industries) ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि एग्रीमेंट में सालाना 5000 मीट्रिक टन प्रॉडक्ट की सप्लाई की जानी है, यह सप्लाई 5 साल की जानी है। प्रॉडक्ट की सप्लाई 1 जनवरी 2027 को शुरू होगी। इस कॉन्ट्रैक्ट की कुल अनुमानित वैल्यू 1250 करोड़ रुपये है, जिसमें जीएसटी शामिल नहीं है। फाइलिंग के मुताबिक, एग्रीमेंट के तहत सप्लाई घरेलू और एक्सपोर्ट दोनों मार्केट्स के लिए है। टैनफैक इंडस्ट्रीज ने फिलहाल मल्टीनेशनल कंपनी के नाम का खुलासा नहीं किया है। टैनफैक इंडस्ट्रीज इंडस्ट्रीज एक ज्वाइंट सेक्टर कंपनी है, इसमें तमिलनाडु इंडस्ट्रियल डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (TIDCO) और अनुपम रसायन इंडिया लिमिटेड की हिस्सेदारी है।

राधाकिशन दमानी के पास हैं 4100000 से ज्यादा शेयर
शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी के पास टैनफैक इंडस्ट्रीज के 4,170,434 शेयर हैं। दमानी ने अपनी इनवेस्टमेंट फर्म ब्राइट स्टार इनवेस्टमेंट्स के जरिए टैनफैक इंडस्ट्रीज पर दांव लगाया हुआ है। टैनफैक इंडस्ट्रीज में दमानी की हिस्सेदारी 1.88 पर्सेंट है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा मार्च 2026 तिमाही के मुताबिक है। शेयरहोल्डिंग का डेटा हमने trendlyne से लिया है। दिसंबर 2025 तिमाही में दमानी का नाम कंपनी के बड़े शेयरधारकों की लिस्ट में शामिल नहीं था।

1842% उछल गए हैं कंपनी के शेयर
टैनफैक इंडस्ट्रीज (Tanfac Industries) के शेयर पिछले 5 साल में 1842 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 16 अप्रैल 2021 को 121.78 रुपये पर थे। टैनफैक इंडस्ट्रीज के शेयर 15 अप्रैल 2026 को 2365.55 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 साल में कंनपी के शेयरों में 674 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। तीन साल में टैनफैक इंडस्ट्रीज के शेयर 247 पर्सेंट चढ़ गए हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 63 पर्सेंट की तेजी आई है। टैनफैक इंडस्ट्रीज के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 2532.15 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 1410 रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN