Source :- LIVE HINDUSTAN
Health Tips: क्या आप भी अंदाजे से ही सब्जी में तेल डाल देते हैं? अगर हां, तो कई बीमारियों को खुद ही बुलावा भेज रहे हैं। चलिए आज सेहत का गणित समझते हैं और जानते हैं कि कितना तेल खाना आखिर पर्याप्त है।
ज्यादातर भारतीय घर का बना हुआ खाना ही खाते हैं। लेकिन फिर भी हमारे यहां डायबिटीज, हार्ट संबंधी बीमारियां, बीपी, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा और यहां की कैंसर जैसे रोग भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। कभी सोचा है ऐसा क्यों? कई कारणों में से एक कारण ये भी है हम रोजाना जरूरत से ज्यादा तेल का इस्तेमाल कर रहे हैं। अंदाजे से हम दाल या सब्जी में कितना भी तेल डाल देते हैं, जो नॉर्मल तो बिल्कुल नहीं होता। क्या कभी अपने हिसाब लगाकर देखा है कि महीने में कितना लीटर तेल आपके यहां यूज हो रहा है? हम में से ज्यादातर लोग ये नहीं करते और धीरे-धीरे तेल की ओवरडोज हमारे शरीर को बीमार बना देती है। तो चलिए आज हिसाब लगाते हैं कि एक महीने में आपको कितना तेल इस्तेमाल करना चाहिए या आसान शब्दों में समझें तो एक लीटर तेल कितने दिन चलना चाहिए, इसका पूरा गणित समझते हैं।
रोजाना कितने तेल का इस्तेमाल है सही?
न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताती हैं कि हैं एक व्यक्ति को दिन भर में करीब 15-20 ml फैट कंज्यूम करना चाहिए। यानी आप जो भी घी, बटर या तेल ले रहे हैं, उसकी कुल मात्रा मिलाकर एक दिन में 15-20 ml से कम ही होनी चाहिए।
महीने में एक फैमिली को कितना तेल यूज करना चाहिए
इस हिसाब से पूरा गणित देखें तो अगर एक व्यक्ति दिन में 15-20 ml तेल ले रहा है, तो चार लोगों के परिवार में 60-80 ml तेल खाया जाना चाहिए। इस हिसाब से पूरी फैमिली के लिए सिर्फ दो या ज्यादा से ज्यादा ढाई लीटर तेल का ही इस्तेमाल होना चाहिए, जिसमें प्रति व्यक्ति 500-600 ml तेल काफी होता है। सिंपल शब्दों में कहें तो इसे ‘हाफ लीटर रूल’ कहते हैं, यानी एक व्यक्ति को महीने में आधा लीटर तेल/घी ही कंज्यूम करना चाहिए।
तेल कम करने के स्मार्ट तरीका क्या है?
न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि थोड़ा सा स्मार्ट तरीका अपनाकर आप तेल का इस्तेमाल कम कर सकते हैं। जैसे सीधा बोतल से तेल ना डालें, चम्मच का इस्तेमाल करें। इससे आपको अंदाजा रहेगा कि आप कितने चम्मच तेल इस्तेमाल कर रहे हैं। आपको दिनभर में सिर्फ 3-4 चम्मच तेल प्रति व्यक्ति ही यूज करना है, जैसे ब्रेकफास्ट के लिए एक चम्मच, लंच के लिए एक चम्मच और डिनर के लिए एक चम्मच। इनमें से एक चम्मच तेल को आप देसी घी से बदल सकते हैं, ये पाचन को बेहतर बनाने और स्किन हेल्थ को सपोर्ट करने में मदद करेगा।
प्रो टिप: आपको अपनी डाइट से फैट पूरी तरह कट नहीं करना है। क्योंकि फैट आपकी बॉडी को विटामिन ए, डी, ई और के को बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब करने में मदद करता है। बस सही फैट चुनें और आधा लीटर रूल को फॉलो करें।
ज्यादा तेल खाने के क्या नुकसान हैं
ज्यादा तेल खाने का सीधा असर आपके हार्ट पर पड़ता है। रोज ज्यादा तेल वाली डाइट कोलेस्ट्रॉल जैसे इश्यूज पैदा कर सकती है। वहीं सिर्फ एक चम्मच तेल में लगभग 120 कैलोरी होती हैं, जिससे वजन काफी तेजी से बढ़ता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


