Home राष्ट्रीय समाचार सीबीएसई की 10वीं कक्षा के परिणाम जल्द हो सकते हैं जारी, स्टूडेंट्स...

सीबीएसई की 10वीं कक्षा के परिणाम जल्द हो सकते हैं जारी, स्टूडेंट्स ऐसे देख पाएंगे रिज़ल्ट

25
0

Source :- BBC INDIA

सीबीएसई

इमेज स्रोत, Getty Images

51 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 4 मिनट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा (सेशन 1) के परिणाम घोषित कर सकता है.

हालांकि सीबीएसई ने अभी तक किसी आधिकारिक तारीख़ का ऐलान नहीं किया है.

लेकिन डिजिलॉकर के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नतीजे जल्द ही जारी हो सकते हैं.

बीते साल सीबीएसई ने 10वीं कक्षा के रिज़ल्ट 13 मई को घोषित किए थे. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार सीबीएसई एक महीना पहले ही 10वीं कक्षा के रिज़ल्ट घोषित कर सकता है.

इस साल 10वीं की परीक्षाएं 17 फ़रवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गई थीं, जिसमें देशभर से लगभग 25 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कहां और कैसे चेक करें अपना रिज़ल्ट?

रिज़ल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों के साथ-साथ अन्य डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स पर भी अपने अंक देख सकेंगे.

इनमें आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in या cbse.gov.in जबकि अन्य माध्यम DigiLocker, UMANG ऐप, SMS और IVRS सेवा के ज़रिए भी 10वीं के नतीजे चेक किए जा सकते हैं

इस साल सीबीएसई के 10वीं कक्षा के नतीजे जल्दी आने का अनुमान लगाया जा रहा है

इमेज स्रोत, Getty Images

रिज़ल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स

  • सबसे पहले सीबीएसई की किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘Secondary School Examination (Class X) 2026’ के लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर, स्कूल कोड, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
  • ‘Submit’ बटन दबाते ही आपका रिज़ल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
  • भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ज़रूर ले लें
  • डिजिलॉकर और APAAR ID है ज़रूरी
  • रिज़ल्ट के कुछ समय बाद स्टूडेंट्स की डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफ़िकेट डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे.
  • डिजिलॉकर ने स्टूडेंट्स के लिए एक एडवाइज़री भी जारी की है जिसमें बताया गया है कि जिन स्टूडेंट्स ने अब तक डिजिलॉकर अकाउंट नहीं बनाया है, वे जल्द बना लें.
  • मार्कशीट आसानी से पाने के लिए स्टूडेंट्स को अपनी APAAR ID को डिजीलॉकर से लिंक करना होगा.

कैसे बनाएं APAAR ID?

  • cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं.
  • ‘Get Started’ पर क्लिक करें और स्कूल द्वारा दिए गए एक्सेस कोड का उपयोग करें.
  • मोबाइल नंबर पर आए OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें.

सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के पिछले रिज़ल्ट कैसे रहे?

सीबीएसई

इमेज स्रोत, Getty Images

इस साल सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी गई है.

साल 2026 में करीब 25 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि साल 2025 में 23 लाख 71 हज़ार 939 स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे.

इनमें से 22लाख 21 हज़ार 636 पास हुए.

पिछले साल का कुल पास प्रतिशत 93.66% रहा था, जो 2024 की तुलना में 0.06% बेहतर था.

अंक सुधार के लिए मिलेगा दूसरा मौका

सीबीएसई अब टू-एग्जाम पॉलिसी लागू कर रहा है.

इसका लाभ उन स्टूडेंट्स को मिलेगा जो सेशन 1 के अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं और अंकों में सुधार करना चाहते हैं या किसी कारणवश पहले सेशन की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे.

यह सेशन 2 की परीक्षा पहले सत्र का परिणाम आने के बाद आयोजित की जाएगी, जिससे स्टूडेंट्स को अपना प्रदर्शन बेहतर करने का एक और अवसर मिलेगा.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

SOURCE : BBC NEWS