Home मनोरंजन समाचार Anupamaa 14 April: अनुपमा कर देगी दिग्विजय की पिटाई, गौतम को रंगे...

Anupamaa 14 April: अनुपमा कर देगी दिग्विजय की पिटाई, गौतम को रंगे हाथों पकड़ेंगी अंश-माही

28
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/14/1200x900/AnuP_1776158711089_1776158716085.jpg

Anupamaa 14 April 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल का मंगलवार का एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। एक तरफ जहां गौतम गांधी रंगे हाथों पकड़ा जाएगा, वहीं दूसरी तरफ अनुपमा दिग्विजय की पिटाई कर देगी।

रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के आज मंगलवार के एपिसोड की शुरुआत एक छोटे से मजाक के साथ होगी। अनुपमा और जया मिलकर दिग्विजय और बंकु के साथ हंसी मजाक करेंगे जिसके बाद माहौल काफी लाइट हो जाएगा। अनुपमा वापस सावी विला आ गई है यह सोचकर दिग्विजय खुश होगा और बंकु के चेहरे पर भी मुस्कान होगी। दिग्विजय अनुपमा का शुक्रिया अदा करेगा कि वह उसके बुलाने पर फौरन आ गई। दोनों मिलकर सावी के कैफे को दोबारा शुरू करने की प्लानिंग करेंगे। अनुपमा दिग्विजय को मिठाई खिलाएगी और तब दिग्विजय को अहसास होगा कि अनुपमा वाकई वही ‘जोशी बेन’ है जिसकी सावी बहुत बड़ी फैन थी।

मौके का फायदा उठाएगी वसुंधरा कोठारी

दूसरी तरफ उधर कोठारी मेंशन में राही की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रेम के रेस्त्रां को लाइसेंस न मिल पाने की वजह से राही काफी स्ट्रेस में होगी। इसका सारा दोष वह अपनी मां अनुपमा पर मढ़ देगी। राही कहेगी कि अगर अनुपमा साथ देती तो आज प्रेम इस हाल में नहीं होता। वहीं वसुंधरा इस मौके का फायदा उठाने से नहीं चूकेगी। वह राही को ताना मारेगी कि बड़ी-बड़ी बातें करने वाली राही अब खुद घर और काम के बीच बैलेंस नहीं बना पा रही है। इसी बीच प्रेरणा अपना उल्लू सीधा करने में लगी होगी। वह प्रेम को बाहर ले जाने में कामयाब हो जाएगी। जिसे देखकर राही भी राहत की सांस लेगी कि कम से कम उसका पति घर से बाहर निकला।

गौतम को रंगे हाथों पकड़ेंगी गौतम-माही

कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब अंश और माही मिलकर गौतम का पीछा करेंगे। माही को शक होगा कि गौतम उसे धोखा दे रहा है और वह उसे सबक सिखाना चाहती है। अंश और माही गौतम को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ लेंगे। यह देखकर माही सन्न रह जाएगी, लेकिन वह ठान लेगी कि वह गौतम को एक बुरा पति और बुरा पिता साबित करके रहेगी। अंश उसे पूरा भरोसा दिलाएगा कि वह इस सच्चाई को सबके सामने लाने में उसकी पूरी मदद करेगा।

चोर समझकर दिग्विजय की होगी पिटाई

रात के सन्नाटे में अनुपमा एक परछाई देखकर उसे चोर समझ लेगी और उसकी जमकर धुलाई कर देगी। बाद में उसे पता चलेगा कि वो कोई और नहीं बल्कि खुद दिग्विजय है। इसके बाद दोनों के बीच सावी को लेकर काफी इमोशनल बातें होंगी। दिग्विजय अनुपमा को कैफे की पूरी जिम्मेदारी सौंपेंगे लेकिन एक शर्त रखेंगे कि सावी के कैफे का अंदाज बिल्कुल नहीं बदलना चाहिए। अनुपमा इस बात के लिए खुशी-खुशी मान जाएगी और कैफे का उद्घाटन करेगी। लेकिन अनुपमा के लिए यह राह इतनी भी आसान नहीं होने वाली है। अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड के बारे में जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN