Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/14/1200x900/14th_april_his_house_1776125424044_1776125428709.jpgNetflix Horror Film: आज 14 अप्रैल है और आपकी अंबेडकर जयंती की छुट्टी है। ऐसे में आप नेटफ्लिक्स पर फिल्में ढूंढ रहे होंगे। मेरा सुझाव है कि आज नेटफ्लिक्स की हॉरर फिल्म ‘हिट हाउस’ न देखें। क्यों? आइए बताते हैं।
Horror Film ‘His House’ Review in Hindi: अगर आप इस छुट्टी पर नेटफ्लिक्स की हॉरर फिल्म ‘हिज हाउस’ देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है। वहीं रोटन टोमैटोज ने इसे 100% रेटिंग दी है। इसके बावजूद मैं आपको ये फिल्म देखने की सलाह नहीं दूंगी। क्यों? मैं ये फिल्म देखी है इसलिए मैं आपको पॉइंट्स में समझाती हूं। मैं आपको ये भी बताऊंगी कि ये हॉरर फिल्म किन लोगाें के देखने के लिए बनी है।
क्यों नहीं देखनी चाहिए नेटफ्लिक्स की ये हॉरर फिल्म?
1. अगर आप ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ या ‘एनाबेल’ जैसी डरावनी फिल्मों के शौकीन हैं, तो ये फिल्म आपको स्लो लग सकती है। इसमें ड्रामा ज्यादा है और डराने वाला हॉरर कम है।
2. कुछ दर्शकों को इसका क्लाईमैक्स थोड़ा अधूरा-सा लग सकता है क्योंकि इसका एंड, ओपन एंड है। मतलब सब कुछ साफ-साफ नहीं बताया गया है।
3. फिल्म काफी डरावनी कम और डेप्रिसिंग सी ज्यादा लगती है। हम अक्सर छुट्टी वाले दिन हॉरर फिल्में अपने एंटरटेनमेंट और डरने के लिए देखते हैं। लेकिन ये फिल्म आपका मूड खराब कर सकती है।
ये हॉरर फिल्म देखें या नहीं?
किसे नहीं देखनी चाहिए?- अगर आपको ऐसी हॉरर फिल्में पसंद हैं जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएं। आपका गला सूखने लगे। आपकी रात की नींद खराब हो जाए तो इस फिल्म को आपको नहीं देखना चाहिए।
किसे देखनी चाहिए?- अगर आपको ‘गेट आउट’ या ‘अस’ जैसी फिल्में पसंद हैं, जो समाज की कड़वी सच्चाई को हॉरर के जरिए दिखाती हैं, तो ‘हिट हाउस’ आपके लिए एक मास्टरपीस है।
इस फिल्म के कुछ अच्छे पॉइंट्स भी हैं
1. फिल्म में सिर्फ भूत दिखाकर डराया नहीं गया है बल्कि साउथ सूडान से भागकर ब्रिटेन आए एक रेफ्यूजी कपल के स्ट्रगल को दिखाया गया है। उनका अतीत ही, उनका असली भूत होता है।
2. सोप डिरीसु और वनमी मोसाकु ने कमाल की एक्टिंग की है। उनके चेहरे पर डर, गिल्ट और मजबूरी साफ झलकती है।
3. फिल्म में ‘जंप स्केयर्स’ मतलब अचानक डराने वाले सीन्स कम हैं, लेकिन पूरे समय एक अजीब-सी बेचैनी और तनाव बना रहता है। घर की दीवारों के पीछे जो रहस्य है, वह आपको अंत तक बांधे रखता है।
4. यह एक सिंपर हॉरर फिल्म नहीं है। ये एक ‘सोशल हॉरर’ फिल्म है जो डराने के साथ-साथ आपको सोचने पर मजबूर कर देती है।
आप इस लिंक पर क्लिक करके इस फिल्म का ट्रेलर देख सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


