Home  लाइफस्टाइल समाचार 90% लोग गलत तरह से कश्मीरी लाल मिर्च का यूज करते हैं,...

90% लोग गलत तरह से कश्मीरी लाल मिर्च का यूज करते हैं, ग्रेवी में कलर लाना तो ये है सही तरीका

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

How to use Kashmiri lal mirch powder: मीट बनाना हो या फिर किसी स्पेशल सब्जी की ग्रेवी तैयार करनी हो। मार्केट जैसा टेस्ट चाहती हैं तो कश्मीरी लाल मिर्च का सही तरीके से इस्तेमाल आना भी जरूरी है। जानें कैसे इसका सही कलर और टेस्ट ग्रेवी में आएगा…

स्पाइसी ग्रेवी का रेड कलर जिसे देखकर हमें वो तीखा, चटपटा सा टेस्ट याद आ जाता है। अक्सर वो कश्मीरी लाल मिर्च ते कारण होता है। वैसे तो रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड में इस मिर्च का काफी अच्छे तरीके से इस्तेमाल किया जाता है। जिससे ग्रेवी का रंग बहुत ही परफेक्ट आता है। लेकिन काफी सारी महिलाएं कश्मीरी लाल मिर्च को घर की सब्जियों में इस्तेमाल का सही तरीका नहीं जानती। जिसकी वजह से सब्जी का रंग भी अजीब सा रेड दिखने लगता है और टेस्ट भी कुछ गड़बड़ हो जाता है। सबसे खास बात कि काफी सारे लोग कश्मीरी लाल मिर्च को यूज करने का सही तरीका भी शेयर नहीं करते। ऐसे में ये छोटी सी कुकिंग टिप्स आपके खाने के स्वाद और कलर दोनों को निखार देगी।

कब डालें खाने में कश्मीरी लाल मिर्च

ज्यादातर लोगों को लगता है कि कश्मीरी लाल मिर्च का काम कलर लाना है तो चाहे जैसे डाल दें। जबकि ऐसा नहीं है सही कलर और टेस्ट के लिए इस लाल मिर्च का सही इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। जिससे खाने में कश्मीरी लाल मिर्च के कलर का बैलेंस हो और वो दिखने में भद्दे रेड कलर का ना दिखें।

ऐसे ना डालें कश्मीरी लाल मिर्च

कश्मीरी लाल मिर्च को काफी सारी महिलाएं सब्जी के आखिरी में कलर के लिए डालती हैं जो कि पूरी तरह से गलत है।

वहीं कुछ महिलाएं गर्म पानी में कश्मीरी लाल मिर्च को भिगोकर सब्जी की ग्रेवी में डालती है। ये भी सही तरीका नहीं है।

कश्मीरी लाल मिर्च को अगर सही तरीके से यूज किया जाए तो इसका टेस्ट बढ़ता है और कलर भी बहुत प्यारा आता है। तो चलिए जानें कश्मीरी लाल मिर्च इस्तेमाल करने का सही तरीका।

कश्मीरी लाल मिर्च को रंग और स्वाद के लिए कब डाला जाता है

जब भी आप कोई मीट या ग्रेवी वाली सब्जी बना रही हों तो उसमे परफेक्ट कलर के लिए कश्मीरी मिर्च का इस्तेमाल जरूरी है। हमेशा तेल या घी को गर्म करने के बाद उसमे कश्मीरी लाल मिर्च को डालना चाहिए। इससे घी को सही से गरम कर लें और उसमे डालें। कश्मीरी लाल मिर्च को इस तरह से यूज करने से सब्जी या ग्रेवी में बढ़िया डीप रूबी रेड ग्लो मिलता है और साथ ही उसमे हल्का सा स्मोकी फिनिश आ जाता है।

लगाएं कश्मीरी लाल मिर्च का तड़का

काफी सारे लोग दाल, कढ़ी या फिर किसी भी सब्जी में प्यारा सा कलर लाने और स्पाइसी दिखाने के लिए ऊपर से तड़का लगाते हैं। ये तरीका भी कश्मीरी लाल मिर्च ऐड करने का परफेक्ट है। इससे सही कलर खाने में ऐड होता है और देखकर इसे अंदाजा नहीं लगा सकते कि ये घर में बनी ग्रेवी है या फिर मार्केट वाली। फटाफट नोट कर लें कश्मीरी लाल मिर्च इस्तेमाल करने का सही तरीका।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN