Home व्यापार समाचार 80% रैली के बाद अब साइलेंट हुआ ये स्टॉक, डीमर्जर निवेशकों के...

80% रैली के बाद अब साइलेंट हुआ ये स्टॉक, डीमर्जर निवेशकों के लिए मौका या खतरा?

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

वेदांता (Vedanta) के शेयर फिलहाल ₹742 के आसपास स्थिर बने हुए हैं और हालिया तेजी के बाद कंसोलिडेशन फेज में हैं। डिमर्जर की घोषणा के बाद प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली, जिससे शेयर में ठहराव आया है। 

वेदांता लिमिटेड (Vedanta Ltd) के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी ने अपने डिमर्जर (कंपनी को अलग-अलग हिस्सों में बांटने) की रिकॉर्ड डेट 1 मई तय कर दी है, लेकिन इसके बाद शेयर में करीब 5% की गिरावट आई है। इससे कई निवेशकों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या यह चिंता की बात है या फिर खरीदारी का मौका है। आइए इसको जरा विस्तार से समझते हैं।

bsदरअसल, वेदांता का शेयर पिछले एक साल में लगभग 80% तक चढ़ चुका था। इस तेजी की वजह कंपनी का डिमर्जर प्लान और कमोडिटी कीमतों में मजबूती रही, यानी बाजार में पहले से ही इस खबर का असर दिख चुका था। जैसे ही रिकॉर्ड डेट घोषित हुई, कई निवेशकों ने मुनाफा बुक करना शुरू कर दिया, जिससे शेयर में गिरावट आई।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह गिरावट किसी कमजोरी का संकेत नहीं बल्कि प्रॉफिट बुकिंग का नतीजा है, जब कोई शेयर पहले ही काफी तेजी दिखा चुका होता है, तो निवेशक मौके पर अपने मुनाफे निकाल लेते हैं। इसे ही तकनीकी रूप से टैक्टिकल रिसेट कहा जाता है।

डिमर्जर के तहत वेदांता अपने कई बिजनेस जैसे एल्युमिनियम, पावर, ऑयल एंड गैस और आयरन ओर को अलग-अलग कंपनियों में बांटेगी। इसके बदले निवेशकों को 1:1 के अनुपात में नई कंपनियों के शेयर मिलेंगे, यानी अगर आपके पास वेदांता के शेयर हैं, तो आपको हर नई कंपनी के शेयर भी मिलेंगे।

हालांकि, 30 अप्रैल को जब शेयर एक्स-डिमर्जर होगा, तब इसकी कीमत में तकनीकी रूप से गिरावट दिख सकती है, क्योंकि अलग हुई कंपनियों की वैल्यू उसमें शामिल नहीं होगी। लेकिन, इसका मतलब नुकसान नहीं है, क्योंकि निवेशक के पोर्टफोलियो में नई कंपनियों के शेयर जुड़ जाएंगे।

वेदांता लिमिटेड (Vedanta Ltd) के शेयरों का हालिया प्रदर्शन मिलाजुला रहा है। आज यह स्टॉक ₹742.50 पर सपाट (0.00%) बंद हुआ, जो संकेत देता है कि बाजार फिलहाल किसी बड़े मूव का इंतजार कर रहा है। पिछले कुछ महीनों में इस शेयर ने जोरदार तेजी दिखाई थी, लेकिन डिमर्जर की घोषणा के बाद इसमें हल्की गिरावट और कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा है।

फिलहाल यह स्टॉक अपने महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन के आसपास बना हुआ है, जिससे संकेत मिलता है कि निवेशक अभी पोजिशन होल्ड कर रहे हैं। कुल मिलाकर, शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव के बावजूद लॉन्ग टर्म ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव माना जा रहा है।

टेक्निकल नजरिए से देखें तो शेयर अभी भी मजबूत ट्रेंड में है और ₹700- ₹740 का स्तर इसके लिए मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है। वहीं ऊपर की तरफ ₹780-₹800 के आसपास रेजिस्टेंस है। अगर यह स्तर टूटता है, तो आगे और तेजी देखने को मिल सकती है।

मौजूदा गिरावट को घबराने की बजाय समझदारी से देखना जरूरी है। लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह एक अवसर भी हो सकता है, लेकिन निवेश से पहले अपने रिस्क और लक्ष्य को जरूर ध्यान में रखें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN