Source :- LIVE HINDUSTAN
Dividend Stock: कल शेयर बाजार में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। 34वीं बार कंपनी एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रही है। इस कंपनी ने एक शेयर पर 1 शेयर बोनस भी दिया है।
Dividend Stock: कल गुरुवार को शेयर बाजारों में हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड (Hindustan Zinc Ltd) एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रही है। कंपनी ने एक शेयर पर 11 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने पहले ही रिकॉर्ड डेट घोषित कर दिया था। बता दें, Hindustan Zinc Ltd आज 34वीं बार शेयर बाजारों में एक्स-डिविडेंड ट्रड कर रही है।
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी के अनुसार कंपनी ने बताया है कि एक शेयर पर 11 रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को दिया जाएगा। कंपनी ने पहले ही कल की तारीख यानी 30 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट तय किया था। जिन निवेशकों का नाम कल कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा। उन्हें ही डिविडेंड का लाभ होगा।
33 बार डिविडेंड दे चुकी है कंपनी (Hindustan Zinc Ltd Dividend history)
हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के शेयर अब तक स्टॉक मार्केट में 33 बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर चुके हैं। कंपनी ने पहली बार 2001 में डिविडेंड दिया था। तब Hindustan Zinc Ltd की तरफ से एक शेयर पर 1.25 रुपये का डिविडेंड बांटा गया था। बता दें, आखिरी बार कंपनी शेयर बाजारों में 2025 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 10 रुपये का डिविडेंड मिला था।
1 बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी (Hindustan Zinc Ltd Bonus Share)
7 2011 को हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के शेयरों का बंटवारा हुआ था। तब कंपनी के शेयर को 5 हिस्सों में बांटा गया था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो गई थी। 2011 में ही कंपनी के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड किया था। योग्य निवेशकों को कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस दी थी।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Hindustan Zinc Ltd Share Performance)
मंगलवार को Hindustan Zinc Ltd के शेयर बीएसई में मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर 1.90 प्रतिशत की गिरावट के बाद 615.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले एक महीने में हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 20 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 30 प्रतिशत का फायदा हुआ है। बता दें, एक साल में हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के शेयरों में 36 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। कंपनी का 52 वीक हाई 732.60 रुपये और 52 वीक लो लेवल 399.80 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2.60 लाख करोड़ रुपये का है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



