Home व्यापार समाचार 3% चढ़ा इस ब्रोकरेज कंपनी का स्टॉक, तिमाही नतीजों से गदगद निवेशक,...

3% चढ़ा इस ब्रोकरेज कंपनी का स्टॉक, तिमाही नतीजों से गदगद निवेशक, एक्सपर्ट्स बुलिश

39
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Billionbrains Garage Ventures के शेयरों में 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शानदार तिमाही नतीजों से निवेशक खुश नजर आ रहे हैं। बता दें, इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं। 

Stock in Focus: ब्रोकरेज ग्रो की कंपनी Billionbrains Garage Ventures ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। तिमाही नतीजों के सामने आने के बाद कंपनी के शेयरों में आज 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

3% चढ़ा स्टॉक

बीएसई में आज Billionbrains Garage Ventures के शेयर 201 रुपये के लेवल पर खुला। इसके बाद कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 203.25 रुपये के लेवल पर पहुंच गया।

एक्सपर्ट्स ने दी BUY रेटिंग

ब्रोकरेज हाउस सिटीग्रुप ने Billionbrains Garage Ventures के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 230 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। ब्रोकरेज हाउस यूबीएस ने न्यूट्रल रेटिंग दी है। इस ब्रोकरेज हाउस ने 210 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।

कंपनी ने तिमाही नतीजों का किया ऐलान

Billionbrains Garage Ventures ने दी जानकारी में बताया है कि मार्च तिमाही के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 686.30 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 25.50 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का रेवन्यू जनवरी से मार्च 2025 के दौरान 1505.30 करोड़ रुपये रहा है। यह तिमाही दर तिमाही के आधार पर 23.80 प्रतिशत बढ़ा है।

Billionbrains Garage Ventures का EBITDA मार्च तिमाही में 30.30 प्रतिशत बढ़ा है। जनवरी से मार्च क्वार्टर में यह 938.60 करोड़ रुपये रहा है। ग्रो का ट्रांजैक्शन 21.60 मिलियन रहा है। यह तिमाही दर तिमाही के आधार पर 6 प्रतिशत बढ़ा है।

लिस्टिंग से पैसा किया दोगुना

Billionbrains Garage Ventures का आईपीओ 100 रुपये के स्तर पर आया था। तब से अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 100 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

बीते दो हफ्ते में ग्रो के शेयरों की कीमतों में 21 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 2026 में स्टॉक का भाव अबतक 30 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। बता दें, Billionbrains Garage Ventures का बीएसई में 52 वीक हाई 214 रुपये और 52 वीक लो लेवल 112.02 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1.29 लाख करोड़ रुपये का है।

बीएसई के डाटा के अनुसार कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 27.38 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं, पब्लिक के पास 71.31 प्रतिशत है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN