Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/15/1200x900/lakshaya_15-05_1778876072098_1778876075599_0e5d7ad8-93ea-4f4b-8aca-18b3358df269.pngआज हम आपको 22 साल पहले रिलीज हुई एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। पर आज इस फिल्म को काफी पसंद किया जाता है। फिल्म में ऋतिक रोशन लीड रोल में थे।
बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस पर तो फ्लॉप हुईं, लेकिन समय के साथ ये फिल्में कल्ट बन गईं। इन फिल्मों को लोग पसंद करने लगे। आज हम आपको साल 2004 में रिलीज हुई एक ऐसी ही फ्लॉप फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो आज एक कल्ट फिल्म बन चुकी है। फिल्म में ऋतिक रोशन लीड रोल में नजर आए थे। यह एक वॉर ड्रामा फिल्म थी। क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम?
ऋतिक रोशन के साथ नजर आई थीं प्रीति जिंटा
अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है ‘लक्ष्य’। लक्ष्य कारगिल युद्ध पर आधारित फिल्म थी जो 22 साल पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ प्रीति जिंटा नजर आई थीं।
फिल्म का बजट और कमाई
लक्ष्य 18 जून, 2004 को रिलीज हुई थी। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्होंने इस फिल्म को फ्लॉप समझ कर मिस कर दिया है, तो आप गलती कर रहे हैं। लक्ष्य बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। boxofficeindia.com के मुताबिक, लक्ष्य का बजट 30 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में सिर्फ 34.32 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी।
फिल्म में ऋतिक रोशन ने एक ऐसा किरदार (करण शेरगिल) निभाया है जो कॉलेज से पास आउट हो चुका है, लेकिन वो ये तय नहीं कर पा रहा है कि उसे किस फील्ड में अपना करियर बनाना है। वहीं, उसकी गर्लफ्रेंड (प्रीति जिंटा) एक ऐसी लड़की है जिसे बहुत अच्छे से पता है कि उसे जर्नलिस्ट बनना है। करण शेरगिल के जीवन में कुछ ऐसा होता है कि वो आर्मी जॉइन कर लेता है। इसके बाद फिल्म की कहानी कारगिल युद्ध की घटना के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म काफी दिलचस्प है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है।
क्यों फ्लॉप हुई थी फिल्म
फिल्म के लीड रोल में बॉलीवुड के उस वक्त के दो बेहतरीन कलाकार थे, लेकिन फिल्म फिर भी फ्लॉप हो गई थी। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि फिल्म के फ्लॉप होने की बड़ी वजह ये थी कि कारगिल युद्ध पर साल 2003 में ‘एलओसी कारगिल’ नाम की फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कारगिल युद्ध की कहानी को विस्तार से दिखाया गया था। ऐसे में अगले साल जब लक्ष्य रिलीज हुई तब तक दर्शक कारगिल युद्ध पर बनी एक फिल्म देख चुके थे, लोगों की दिलचस्पी फिर से कारगिल युद्ध से जुड़ी फिल्म को देखने में नहीं थी।
फिल्म फ्लॉप होने की दूसरी वजह ये थी क्योंकि साल 2001 में फरहान अख्तर ने दिल चाहता है जैसी फिल्म बनाई थी। लोगों को वो फिल्म बहुत ज्यादा पसंद आई थी। लोगों को फरहान अख्तर से वैसी ही किसी फिल्म की उम्मीद थी, जो दोस्ती, लाइफ और रोमांस की बात करे, लेकिन लक्ष्य ऐसी फिल्म नहीं थी। इस वजह से भी फिल्म फ्लॉप हुई।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



