Source :- LIVE HINDUSTAN
Homemade Milk Barfi: घर में मेहमान आने वाले हैं या खुशी में मुंह मीठा करवाना है। फटाफट आधे से एक घंटे में करीब आधा किलो मिठाई बनकर तैयार हो जाएगी। सबसे खास बात इसमे बहुत सारे दूध की भी जरूरत नहीं। दो कप दूध डालकर बनाएं टेस्टी आधा किलो बर्फी, नोट कर लें रेसिपी।
मुंह मीठा करना हो तो अक्सर मार्केट से मिठाई घर आ जाती है। लेकिन मिलावट वाली मिठाईयां खाकर आपके मुंह का स्वाद भी बिगड़ चुका है तो अब घर में बहुत ही कम सामान से टेस्टी और फ्रेश मिठाई बनाकर तैयार कर सकती हैं। सबसे खास बात कि आपको घंटों दूध को जलाकर खोवा बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। केवल 2 कप दूध, एक चम्मच घी और थोडे से मिल्क पाउडर से ऐसी बर्फी बनकर तैयार होगी। जिसे मेहमानों को खिलाएं या फिर यूं ही मीठे की क्रेविंग होने पर खाएं। हर तरह से ये टेस्टी लगती है। तो बस फटाफट नोट कर लें मिनटों में बन जाने वाली ये आसान सी मिल्क खोवा बर्फी की रेसिपी।
मिल्क बर्फी बनाने की सामग्री
एक चम्मच देसी घी
दो कप दूध
एक कटोरी मिल्क पाउडर
आधा कप दूध
इलायची पाउडर आधा चम्मच
एक कप चीनी
मिल्क बर्फी बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले किसी मोटे तले के बर्तन में एक चम्मच देसी घी डालें।
- कड़ाही में बनाना बेस्ट ऑप्शन होगा। जब घी हल्का गर्म हो जाए तो दो कप दूध डाल दें। इसे तब तक पकाएं जब तक कि ये गाढ़ा रबड़ी जैसा ना हो जाए।
- अगर समय कम है तो दूध को इतनी देर पकाएं जब तक कि ये आधा ना हो जाए। उसके बाद गर्म दूध आधा कप किसी बर्तन में निकाल लें। या,
- अगर समय है तो दूध को गाढ़ा हो जाने दें और अलग से आधा कप गर्म दूध लेकर उसमे करीब एक कटोरी मिल्क पाउडर डालकर घोल बना लें। अच्छी तरह फेंटे जिससे गुठली ना पड़ें।
- गाढे किए दूध में इस पाउडर के मिक्सचर को डाल दें और चलाएं।
- साथ ही इसमे चार से पांच चम्मच चीनी, आधा चम्मच इलायची पाउडर डाल दें।
- अगर बर्फी का कलर चेंज करना चाहती हैं तो तीन से चार रेशे केसर के डाल दें।
- इसे अच्छी तरह से मिक्स करें और तब तक चलाएं जब तक कि ये सारा मिक्सचर सूखकर गाढ़ा ना हो जाए। अच्छी तरह से सूखकर जब कड़ाही को छोड़ने लगे तो गैस की फ्लेम को बंद कर दें।
- किसी ट्रे या चौकोर डिब्बे में पार्चमेंट पेपर लगा लें या घी से ग्रीस कर लें।
- उसमे तैयार मिक्सचर को डालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
- जब ये थोड़ा ठंडा हो कर जमना शुरू हो जाए तभी चाकू की मदद से इसमे कट लगा लें। चौकोर या डायमंड शेप आकार अपनी पसंद के मुताबिक काट दें। जिससे ठंडा होने के बाद काटने का झंझट ना करना पड़े।
- बस ऊपर से आधे कटे बादाम या फिर गुलाब की सूखी पंखुड़ियों को चिपकाएं और सजाएं।
- तैयार है टेस्टी और घर की बनी फ्रेश बर्फी। घर में मेहमान आने वाले हैं या फिर कुछ मीठा खाने का मन होता है। इस तरह कम दूध और चीनी में आप टेस्टी एंड सॉफ्ट मिठाई बनाकर रख सकती हैं।
- सबसे खास बात इसे फ्रिज में स्टोर करने की जरूरत नहीं। ये तीन से चार दिन फ्रिज के बाहर भी खराब नहीं होगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


